Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

Shaniwar Mantra: शनिवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, सारे दुख दूर करेंगे शनिदेव

Shaniwar Mantra: शनि देव न्याय के देवता और कर्म फल प्रदान करने वाले देव हैं. माना जाता है कि शनिवार के दिन शनि देव के मंत्रों का जाप करने से सारे दुख और कष्ट दूर होते हैं.

Shanidev Mantra Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है. इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के कई उपाय किए जाते हैं. शनि देव जिन पर प्रसन्न होते हैं उनके किसी भी काम में कभी भी बाधा नहीं आती है. कुंडली में शनि की स्थिति होती तो व्यक्ति का कोई भी काम आसानी से नहीं होता है. उसे हर काम में अड़चनों का सामना करना पड़ता है. शनि को प्रसन्न करने के उपायों में शनि के मंत्रों का खास महत्व है.इन मंत्रों के जाप से जीवन से हर कष्ट का अंत हो जाता है. आइए जानते हैं शनिदेव से जुड़े कुछ खास मंत्रों के बारे में.
शनि देव के चमत्कारी मंत्र
ॐ शं शनिश्चराय नम:
शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप जरूर करें. इस मंत्र के जाप से शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है. इस मंत्र के जाप के लिए शनिवार के दिन सुबह उठकर स्नान करे और काले वस्त्र धारण करें. शनि मंदिर जाकर उन्हें तिल या सरसों के तेल का दान करें. इसके बाद इस मंत्र का जाप शुरू कर दें. इस मंत्र के जाप से शनिदेव की कृपा जल्दी होती है.
सुखद और सफल जीवन के लिए शनि का मंत्र
अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया।
दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।।
गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च।
आगता: सुख-संपत्ति पुण्योऽहं तव दर्शनात्।।
शनि देव महाराज का वैदिक मंत्र
ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।
शनि देव का एकाक्षरी मंत्र
ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।
साढ़ेसाती के प्रभाव से बचने का शनि मंत्र
ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम ।
उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात ।
ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः।
ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।

संबंधित पोस्ट

 જૂનાગઢમાં કામ ધંધા મુદ્દે ઠપકો આપતા જમાઈએ સસરાને થપ્પડ મારી બે લાખ માંગ્યા

Karnavati 24 News

મહાનગરપાલિકાના કરોડોના પ્રોજેકટોનું 2022માં સમયાંતરે થશે લોકાપર્ણ

Karnavati 24 News

આપણા માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્ર મોદીજીનું વતન વડનગર બનશે વારસા અને વિકાસના સંગમનું ઉત્તમ ઉદાહરણ

Karnavati 24 News

અંબોડ ગામે સાબરમતી નદી પર બેરેજના કામના ખાતમુહૂર્ત સહિત ગુજરાત સરકારના જળ સંપત્તિ વિભાગ, માર્ગ અને મકાન વિભાગ તથા શિક્ષણ વિભાગના ગાંધીનગર જિલ્લાના માણસા તાલુકાના ₹241.89 કરોડના વિવિધ વિકાસ પ્રકલ્પોનું લોકાર્પણ અને ખાતમુહૂર્ત સંપન્ન થયું હતું.

Karnavati 24 News

हरियाणा में एक ही परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध मौत

Karnavati 24 News

તમે આવતી કાલે કેવા હશો એનો બધો આધાર આજે તમે શું વિચારો છો તેના ઉપર છે !

Karnavati 24 News
Translate »