Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात में फर्स्ट NTCP खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट संपन्न: 28 राज्यों की 478 महिलाओं ने पार्टिसिपेट किया, 41.52 लाख रुपए के अवार्ड दिए गए – Gujarat News

8 अप्रैल को शुरू हुए टूर्नामेंट का फाइनल 10 अप्रैल को हुआ।

गुजरात के बनासकांठा जिले के अंबाजी में ‘आदिशक्ति राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता’ का गुरुवार को समापन हो गया। यहां 8 से 10 अप्रैल तक होने वाली इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों की 478 युवा महिला तीरंदाजों ने भाग लिया। गुजरात सरकार ने इस प्रति

.

कार्यक्रम में एशिया पैरालंपिक और राजस्थान के ओलंपिक एथलीटों ने भी भाग लिया।

‘खेलो इंडिया गेम्स’ पहल का हिस्सा यह प्रतियोगिता भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘खेलो इंडिया गेम्स’ पहल के तहत आयोजित की गई थी। अंबाजी गुजरात का प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। इसीलिए महिलाओं की इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अंबाजी को चुना गया था।

टूर्नामेंट में 28 राज्यों की 478 तीरंदाजों ने तीन कैटेगिरी की प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।

टूर्नामेंट में 28 राज्यों की 478 तीरंदाजों ने तीन कैटेगिरी की प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।

478 खिलाड़ियों को 41.52 लाख रुपए के पुरस्कार दिए गए मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल के संरक्षण में 8 अप्रैल को शुरू हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल 10 अप्रैल को जीएमडीसी ग्राउंड में हुआ। टूर्नामेंट में 28 राज्यों की 478 युवा महिला तीरंदाजों ने तीन कैटेगिरी की प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। टूर्नामेंट के फाइनल में महिला खिलाड़ियों ने कुल 6 श्रेणियों में भाग लिया, जिसमें सीनियर रिकर्व महिला, सीनियर कंपाउंड महिला, जूनियर रिकर्व महिला, जूनियर कंपाउंड महिला, सब जूनियर रिकर्व गर्ल और सब जूनियर कंपाउंड गर्ल शामिल हैं।

टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने फाइनल में पुरस्कार जीते।

टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने फाइनल में पुरस्कार जीते।

फाइनल में इन राज्यों की खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने फाइनल में पुरस्कार जीते। दांता की एएसपी सुमन नाला ने खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र और चेक प्रदान किए। देश भर से लगभग 85 विभिन्न कोच भी यहां आए थे। कार्यक्रम में एशिया पैरालंपिक और राजस्थान के ओलंपिक एथलीटों ने भी भाग लिया। प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के सुचारू आयोजन और अन्य सुविधाओं के लिए गुजरात सरकार की तारीफ की।

संबंधित पोस्ट

सरकार की इस स्कीम में हर महीने केवल 1500 रुपय करे जमा, पाएं 35 लाख

Karnavati 24 News

FD से ज्यादा ब्याज पर किसान विकास पत्र योजना में करें निवेश, यहां जानिए इससे जुड़ी खास बातें

Karnavati 24 News

वाराणसी में 19 अप्रैल से चलेगी लू: 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, गर्मी से अभी राहत नहीं

Karnavati 24 News

લાભ: હવે તમને IDFC ફર્સ્ટ બેંકમાં FD મેળવવા પર વધુ વ્યાજ મળશે, બેંકના નવા વ્યાજ દરો અહીં જુઓ

Karnavati 24 News

राहुल गांधी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन: आज प्रदेश के 2 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद

Gujarat Desk

રોકાણની તક આવી આ કંપનીનો આઇપીઓ આવી રહ્યો છે .

Karnavati 24 News
Translate »