Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ગુનો

पुर्तगाल के KFC मैनेजर को पीटा, कीमती सामान लूटा।

भोपाल।

पुर्तगाल से भोपाल घूमने आए KFC के मैनेजर को लुटेरों ने पहले पीटा फिर उनका कीमती सामान लूट लिया। टूरिस्ट से लूट के मामले में खुद मुख्यमंत्री को इनवॉल्व होना पड़ा। पुलिस ने 5 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।भोपाल पुलिस ने पुर्तगाल के टूरिस्ट नुनो रॉड्रिक्स पर हमला कर लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। टूरिस्ट पुर्तगाल में KFC के मैनेजर हैं। 23 अक्टूबर को उनके साथ लूट हुई थी। तीनों आरोपी शराब पार्टी कर ऑटो से भारत टॉकीज चौराहे से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने टूरिस्ट पर अटैक कर दिया था। टूरिस्ट भी लुटेरों से लड़े। उन्होंने एक लुटेरे पर सेल्फी स्टिक मारी, इसके बाद लुटेरे भाग निकले थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस को लुटेरों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। पुलिस के मुताबिक मफरा, पुर्तगाल निवासी नुनो रॉड्रिक्स (41) भारत भ्रमण पर हैं। वे मफरा में KFC के मैनेजर हैं। 23 अक्टूबर को नुनो भोपाल पहुंचे। रेलवे स्टेशन के पास होटल सूर्या में रुके। दोपहर करीब 3 बजे वह होटल से पैदल ही छोटा तालाब घूमने निकले। भारत टॉकीज चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि ऑटो से तीन लुटेरे आ गए। उन्होंने उन्हें रोका और मारपीट शुरू कर दी। एक बदमाश ने नुनो का 17 हजार रुपए का चश्मा छीन लिया। नुनो ने सेल्फी स्टिक से लुटेरे को मारा तो उन्होंने पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर उनके कनपटी के दाहिने हिस्से में लगा। नुनो ने शोर मचाया तो लुटेरे भाग निकले। यहां से वे होटल पहुंचे और फिर हमीदिया पहुंचकर इलाज करवाया। यहीं से पुलिस को विदेशी पर्यटक के साथ लूट की घटना का पता चला। नुनो ने पुलिस को बताया कि वह भोपाल के बाद खजुराहो जाएंगे। इसके बाद नेपाल फिर तुर्की के लिए रवाना होंगे।

संबंधित पोस्ट

 સિદ્ધપુરમાં બ્રહ્મ અને વૈષ્ણવ સમાજ સામે અભદ્ર ટિપ્પણી કરનાર સામે પોલીસ ફરિયાદ નોંધાવી

Karnavati 24 News

લગ્નના ૧૧ વર્ષ પછી સાસરા પક્ષનાં ત્રાસથી કાંટાળી લીધા છુટાછેડા: પતિને ભરણ પોષણના ૫૫૦૦ ચૂકવવા કોર્ટનો આદેશ

કલેક્ટરએ કોરોના સંક્રમણને નિયંત્રિત કરવા કેટલાંક આદેશ

Karnavati 24 News

વઢવાણ ખોડુ ગામેની સીમવાડીમાં 360 કિલો દાડમની ચોરીનો બનાવ બન્યો હતો.

Admin

જૂનાગઢના માંગરોળ પંથકમાં એક વ્યક્તિ પર સિંહે હુમલો કરતાં ઇજાગ્રસ્ત

Karnavati 24 News

દાગીના ચમકાવવાના નામે બે ગઠીયા સોનુ ઓગાળી ફરાર થઈ ગયા

Admin
Translate »