Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

महाराष्ट्र: मुंबई के कुर्ला इलाके की इमारत में लगी भीषण आग, 70 वर्षीय महिला की मौत

मुंबई के कुर्ला इलाके में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। कुर्ला की एक इमारत के चौथे फ्लोर से लेकर दसवें फ्लोर तक यह आग फैलने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस आग में कई लोग फंसे हुए थे। वहीं, इस हादसे में एक 70 वर्षीय महिला की मौत की खबर भी सामने आई है। महिला का नाम शकुंतला रमानी बताया जा रहा है।

आग 12वीं मंजिल तक फैली

मुंबई के कुर्ला इलाके में एक इमारत में लगी आग चौथी मंजिल से दसवीं मंजिल तक पहोंची थी। बताया जा रहा है की आग पर काबू पा लिया गया है। और लोग पानी साफ कर रहें है। इमारत में सभी इलेक्ट्रिक तार जल कर खाक हो गये है। और हर मंजिल पर केबिन का दरवाजा भी जल गया है। आग इतनी भीषण थी की वह इमारत की 12वीं मंजिल तक पहोंच चुकी थी। आग की घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। जानकारी मिलते ही साइट पर एडीएफओ, चार फायर इंजन, तीन जेटी, तीन सीनियर एसओ, एक एएलपी, एक एचपी, एक ब्रीदिंग एपरेटस वैन और 108 एम्बुलेंस मौजूद थी।

इमारत में फंसे लोगों को बचाया गया और छत पर ले जाया गया। रजवाड़ी अस्पताल के एएमओ से मिली जानकारी के अनुसार एक घायल व्यक्ति की रिपोर्ट मिली थी। जिसका नाम शकुंतला रमानी था। वह 70 वर्षीय थी। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को मलाड इलाके के कुरार गांव में एक इमारत में आग लगने के बाद कई झुग्गियों में फैल गई, इस हादसे में 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई थी।

संबंधित पोस्ट

વડોદરા: પિતા ગુમાવનાર યુવતીને નોકરીની લાલચ આપી નરાધમે દુષ્કર્મ આચર્યું, આપઘાત કરવા જતા અભયમે બચાવી

Admin

રાજકોટ પોલીસની સરહનીનાય કામગીરી: આફિકામાં ખંડણી માટે અપહરણ થયેલા યુવકને સહી સલામત રાજકોટ પહોંચાડ્યો

Admin

દીકરો ગુમ થયો હોવાની ફરિયાદ કરનારી સગી માતા અને પિતરાઈ પ્રેમી દિયર નીકળ્યા હત્યારા..

Admin

અમદાવાદ: ધો. 12 ભણેલાએ US, કેનેડાના વિઝાના નામે લોકો પાસે 4 વર્ષમાં 31 લાખ પડાવ્યા, 15 ગુનાનો ભેદ ઉકેલાયો

Admin

શુક્રવારે ગોધરા કેસ મામલે સુપ્રીમ કોર્ટમાં થશે સુનાવણી, સુપ્રીમ કોર્ટ આપશે ચુકાદો

Karnavati 24 News

महाराष्ट्र: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ी! गंभीर आरोपो के साथ सपना गिल ने दर्ज कराई शिकायत

Admin
Translate »