Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

महाराष्ट्र: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ी! गंभीर आरोपो के साथ सपना गिल ने दर्ज कराई शिकायत

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर कथित रूप से हमला करने और उनकी कार पर बेसबॉल के बल्ले से हमला करने के मामले में सोमवार को मुंबई की एक अदालत ने सपना गिल और तीन अन्य आरोपियों को जमानत दे दी। जिसके बाद सोशल मीडिया की ‘इन्फलुएंसर’ सपना गिल ने मुंबई पुलिस थाने में भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अर्जी दी है।

सपना की पृथ्वी शॉ के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग 

सपना गिल ने अपने वकील काशिफ अली खान के जरिए सोमवार को अंधेरी एयरपोर्ट थाने में अर्जी दाखिल की। जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, उनके दोस्त आशीष यादव और अन्य के खिलाफ कथित छेड़छाड़ और मानहानि के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर लगाया आरोप

सपना गिल ने आरोप लगाया कि इसी बीच पृथ्वी शॉ को वहां अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते और कथित तौर पर शराब के नशे में देखा गया। सपना गिल का कहना है कि क्रिकेट फैन होने के नाते शोभित ने शॉ से सेल्फी के लिए कहा, लेकिन उसने विवाद खड़ा कर दिया। सपना गिल ने आरोप लगाया कि उन्होंने बहुत अधिक शराब पी ली थी और ठाकुर अपना बचाव करने में असमर्थ था। इसलिए, उन्होंने हस्तक्षेप किया और शॉ और उनके अन्य साथियों को रोकने की कोशिश की। सपना गिल ने दावा किया है कि उन्होंने शॉ से मिन्नतें कीं, जो उस समय शराब के नशे में थे। गिल का आरोप है कि शॉ ने उन्हें चोट पहुंचाई। उन पर धारा 354 (अपहरण) और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराध के तहत मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

जानें क्या है विवाद?

बता दें कि सपना गिल और उनके दोस्त क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और उनके बीच मारपीट होने लगी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की उसके साथ मारपीट करती नजर आ रही है। इस मामले में भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

संबंधित पोस्ट

केवल आप बना लें मन, सरकार से मिल जाएगा 90% तक लोन, शहर से ज्यादा गांव तक चलेगा ये बिजनेस.. लाखों की कमाई

Admin

उत्तराखंड के देवप्रयाग के मूल्यागांव के पास पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार,1 की मौत।

Admin

રાજકોટમાં આવેલ ધનંજય ફાઇનાન્સ પેઢી ઉઠી ગઈ: ૨૦થી વધુ લોકોના રૂપિયાનું ફુલેકું વાળી રફુચક્કર થઈ

Admin

પૂર્વ IPS અધિકારીને બદનામ કરવા બે પત્રકાર ભાજપ નેતાની ATSએ કરી ધરપકડ, જાણો શું છે મામલો

Admin

સુરત- હીરાના ચોર ઝડપાયા, કાપોદ્રાના ડાયમંડના કારખાનામાં 50 લાખના હીરાની થઈ હતી ચોરી

Admin

રાજકોટ – જેતલસર ગામના ચકચારી મચાવનાર સગીરા હત્યા કેસમાં દોષિતને ફાંસી

Karnavati 24 News
Translate »