Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
General news

‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया, कहा – ‘दुनिया संकट की स्थिति में’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन  किया। संघर्षों, युद्धों, आतंकवाद और उनसे उत्पन्न विभिन्न वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए उन्हों ने कहा कि दुनिया संकट की स्थिति में है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अस्थिरता की यह स्थिति कब तक रहेगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित करते हुए खाद्य, ईंधन और उर्वरक की बढ़ती कीमतों, कोविड-19 वैश्विक महामारी के आर्थिक प्रभाव और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता व्यक्त की।

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न विकासशील देशों के कई नेताओं की मौजूदगी में कहा, ‘यह स्पष्ट है कि दुनिया संकट में है।  यह अस्थिर स्थिति कब तक रहेगी, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। हमारे (ग्लोबल साउथ) भविष्य सबसे ज्यादा दांव पर लगा है। अधिकांश वैश्विक चुनौतियों के लिए ‘ग्लोबल साउथ’ जिम्मेदार नहीं है, लेकिन यह हमें सबसे अधिक प्रभावित करता है।’ उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा अपने विकास के अनुभव को ‘वैश्विक दक्षिण के हमारे भाइयों’ के साथ साझा किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल जी20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है और स्वाभाविक रूप से हमारा मकसद ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज उठाना होगा। भारत 12-13 जनवरी को दो दिवसीय ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जो विकासशील देशों को रशिया के यूक्रेन पर हमले के बाद से उत्पन्न खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा सहित विभिन्न वैश्विक चुनौतियों पर अपनी चिंताओं को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। ‘ग्लोबल साउथ’ बड़े पैमाने पर एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के देशों को संदर्भित करता है। इसका विषय है, ‘मानव केंद्रित दुनिया के लिए विकासशील देशों की आवाज’।

संबंधित पोस्ट

સાઈટીકામાં અગ્નિકર્મ, ને ચર્મરોગમાં જળો દ્વારા સારવારનું 12મી એ નિદર્શન

Admin

દાહોદની શાળાની બેદરકારીના કારણે 8 વર્ષીય વિધ્યાર્થીનીનું મોત : જવાબદારી સામે કાર્યવાહીની માંગ

Admin

કાળઝાળ ગરમી વચ્ચે કમોસમી વરસાદની હવામાનની આગાહી, આ વિસ્તારમાં પડી શકે છે માવઠું, ખેતીને નુકશાન

Admin

ગાંધીનગર ખાતે જિલ્લા કક્ષાના સ્વ- સહાયજુથ માટેના ‘કેશ ક્રેડિટ કેમ્પ’ ને રાજય શિક્ષણ મંત્રીના હસ્તે ખુલ્લો મુકાયો

Admin

પોરબંદર શહેરના છાંયા બિરલા રોડ નજીક કાર્યરત માય છોટા સ્કુલ-પ્રી સ્કૂલ ખાતે હેલ્થ ચેકઅપનો કાર્યક્રમ

Admin

Pele Funeral: અલવિદા પેલે… આંખમાં આસૂ સાથે ફૂટબોલ લિજેન્ડને અપાઇ અંતિમ વિદાય

Admin
Translate »