Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

त्रिपुरा में भाजपा अध्यक्ष का रोड शो, सीएम भी हुए शामिल

इस साल देश में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। सभी राजकीय पार्टी इन चुनावो की तैयारियों में लग गई है। त्रिपुरा में भी इस साल चुनाव होने वाले है। भारतीय जनता पार्टी भी यहाँ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजपा के बड़े-बड़े नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहाँ का दौरा किया था और जनसभा को संबोधित किया था। अब इस कड़ी में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम भी जुड़ चूका है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को त्रिपुरा पहुंचे और पश्चिम त्रिपुरा जिले में रोड शो किया। इस रोड शो में राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी शामिल हुए।

60 विधानसभा बैठक वाले त्रिपुरा में इसी साल चुनाव होना है। बता दे कि पिछले चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और राज्य में पहली बार अपनी सरकार बनाई थी। करीब तीन दशक से इस राज्य में वाम दलों का शासन था, जो भाजपा ने खत्म कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को भारतीय चुनाव आयोग की एक टीम मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए त्रिपुरा पहुंची। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और ईसी अरुण गोयल सहित चुनाव अधिकारी अगरतला पहुंचे।

संबंधित पोस्ट

ભાજપ કેવી રીતે UPની તમામ લોકસભા બેઠકો જીતવાનો દાવો કરે છે?

Admin

कर्नाटक के पूर्व बीजेपी सीएम जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल, जानें कैसे बनी BJP से दूरी?

Admin

हरियाणा से भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने ‘आप’ का दामन थामा

Karnavati 24 News

બીજેપી ધારાસભ્યના પુત્રના ઘરે દરોડા, જપ્ત કરવામાં આવ્યા 6 કરોડ રૂપિયા

Admin

ईडी ने पात्रा चॉल परियोजना मामले में शिवसेना के संजय राउत को किया गिरफ्तार

Karnavati 24 News

लालू पर सीबीआई का रेड लाइव: लालू-राबड़ी और मीसा पटना समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी

Karnavati 24 News
Translate »