Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

जैन मंदिर में चोरों ने चुराए 4 किलो चांदी के छत्र और मुकुट , 10 हजार की नगदी चोरी

थाने से महज 500 मीटर दूर आबादी बस्ती के बीच में बने श्वेताम्बर जैन मंदिर में सुबह तड़के चोरों ने वारदात की। मैन गेट तोड़कर भीतर घुसे चोर मौके से करीब 4 KG वजनी चांदी के छत्र और भगवान के मुकुट चुराने में सफल रहे। वहीं 3 दानपात्रों से करीब 10 हजार की नगदी भी चोर ले गए। सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने के बाद वारदात का पता चला। सूचना पर पुलिस ने मंदिर का मौका मुआयना किया। इस मंदिर में चोरी की संभवत: ये पहली वारदात है। स्थानीय जैन समाज ने मामले में रिपोर्ट दी है। साथ ही चोरों को पांच दिन के भीतर पकड़ने की मांग की। मामला मोटागांव थाने का है।

थानाधिकारी SI रूपलाल ने बताया कि सुबह चार बजे तक थाने के जवान गश्त पर थे। तब तक मोटागांव कस्बे के श्वेताम्बर जैन मंदिर में चोरी की वारदात नहीं हुई थी। वारदात सुबह पांच बजे के करीब हुई है। चोर आगे के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे। चांदी के छत्र और दानपात्रों में रखी नगदी चुराने के बाद चोर साइड वाले दूसरे दरवाजे से बाहर निकल गए। स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष बदामीलाल जैन ने मामले की रिपोर्ट दी है।
गढ़ी-परतापुर जैन मंदिर में हुई वारदात की तरह यहां भी मंदिर के CCTV खराब पड़े मिले। इसलिए पुलिस के हाथ में चोरों की तस्वीर या हुलिया हाथ नहीं लगा है। हालांकि, पुलिस की ओर से वारदात का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर समाज की ओर से अभी एक अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद समाज की ओर से दूसरा कदम उठाया जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

 સુશાસન સપ્તાહના પ્રારંભ નિમિત્તે સેવાસેતુ કાર્યક્રમ દાહોદ નગરમાં યોજાયો

Karnavati 24 News

વડોદરામાં FOSTAC અંતર્ગત ફૂડ સેફટીની તાલીમ

Karnavati 24 News

बिहार: बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव! खिड़की का शीशा टूटा, सहमे यात्री, तीसरी बार हुआ पथराव!

Admin

MBBS डॉक्टर बनने का सुनहरा अवसर अब होंगे आपके सपने साका

Karnavati 24 News

फरीदाबाद: इनामी बदमाश नीरज फरीदपुरिया के घर पर एनआईए ने मारा छापा

Admin

आरसी ट्रांसफर के लिए फॉर्म 28, 29, 30 की कब और क्यों पड़ती है जरूरत?

Karnavati 24 News
Translate »