Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

बिहार: बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव! खिड़की का शीशा टूटा, सहमे यात्री, तीसरी बार हुआ पथराव!

शुक्रवार देर रात वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव हुआ। पश्चिम बंगाल के दालकोला और बिहार के तेलता स्टेशन के बीच पथराव की सूचना मिली है। यह क्षेत्र यह क्षेत्र कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र में है। यात्रा के दौरान जब यत्रियों को तेज आवाज सुनाई दी तो देखा कि एक खिड़की में दरार आ गई है. इस घटना से कोच में बैठे यात्री सहम उठे थे।

आरपीएफ की टीम व अधिकारियों ने जांच शुरू की

इस मामले में आरपीएफ अधिकारी ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों ने कहा कि उन्होंने डालखोला के पास तेज आवाज सुनी, जिसने सभी को चौंका दिया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्रेन में मौजूद आरपीएफ टीम को दी। एक यात्री ने बताया कि करीब चार बजे तेज आवाज हुई और खिड़की का शीशा टूट गया था। घटना की सूचना कार्यपालक अधिकारियों को दी गई। इस घटना से हम स्तब्ध रह गए। बताया जा रहा है कि बलरामपुर थाना क्षेत्र के तेलता और दालखोला थाने के बीच असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है. आरपीएफ की टीम व अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है

वंदे भारत पर पथराव की ये पहली घटना नहीं है. बता दें कि, इससे पहले 2 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मालदा में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया था। उसके एक दिन बाद 3 जनवरी को दार्जिलिंग से वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया था। पिछले साल 30 दिसंबर को देश की सातवीं और पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई थी। हालांकि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की अब तक तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

संबंधित पोस्ट

આજકાલ મોંઘવારી બહુ નડે છે એટલે મત આપવાની ઇચ્છા થતી નથી પણ આપણો ધર્મ સમજી મત આપીશું

Admin

किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज का गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत

Admin

પાકિસ્તાનને પડ્યો બેવડો માર, લોનનો હપ્તો ચૂકવવાનો છે અને વિદેશી હૂંડિયામણની અનામત ઘટી

Admin

ગીર ગઢડા તાલુકાના મધ્ય ગીર માં આવેલા રાવલ ડેમ ને સ્વતંત્ર પર્વ નિમિતે સોળે શણગાર સજવા માં આવ્યો હતો

Karnavati 24 News

3 फिल्में 30 साल में Shah Rukh Khan की रिपब्लिक डे पर हुईं रिलीज

Karnavati 24 News

Hindustan Copper Ltd ने ITI पास के 290 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू।

Admin
Translate »