Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ગુનો

धारदार हथियार से सिर पर हमलाकर होमगार्ड की वृद्ध मां की हत्‍या, हत्‍यारे ने एक उंगली भी काट डाली

धारदार हथियार से सिर पर हमलाकर होमगार्ड की वृद्ध मां की हत्‍या, हत्‍यारे ने एक उंगली भी काट डाली

रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे पड़ोसी महिला किसी काम से वृद्धा से मिलने आई थी। घर में घुसकर देखा तो उसकी चीख निकल गई। वृद्धा जावित्री देवी का शव बरामदे में पड़ा हुआ था। उस समय घर में कोई नहीं था।
बदायूँ/उत्तर प्रदेश
फैजगंज बेहटा : थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव कनुआखेड़ा एक 72 वर्षीय महिला की हत्‍या कर दी गई। वृद्धा का एक बेटे होमगार्ड है। हत्‍या की जानकारी तब हुई जब पड़ोसी महिला घर पहुंची। हत्‍यारे ने महिला की एक उंगली भी काट डाली। उंगली शव के पास ही पड़ी थी। मामले की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एसपी देहात भी मौके पर पहुंच गए।
● पड़ोसी महिला के घर पहुंचने पर हुई घटना की जानकारी
रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे पड़ोसी महिला किसी काम से वृद्धा से मिलने आई थी। घर में घुसकर देखा तो उसकी चीख निकल गई। वृद्धा जावित्री देवी का शव बरामदे में पड़ा हुआ था। उस समय घर में कोई नहीं था। महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। जिससे उसके सिर से बालों का हिस्सा लगभग अलग हो गया। इसके अलावा उसकी एक उंगली भी वहीं कटी पड़ी थी। शव देखते महिला चीखते हुए बाहर आ गई।
● फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर की जांच पड़ताल
महिला की मौत की जानकारी होती ही बड़ी संंख्‍या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद मामले की सूचना महिला के होमगार्ड बेटे धर्मवीर को दी गई। उसने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। हत्या की सूचना मिलने के बाद एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में सीओ बिसौली पवन कुमार ने बताया कि अब तक कुछ स्पष्ट नहीं है, जांच की जा रही है। महिला के तीन पुत्र बाहर काम करते हैं।

संबंधित पोस्ट

દેવાયત ખવડ મામલે મયુરસિંહના પરીવારજનોએ ધરપકડ ના થાય તો આંદોલન કરવાની આપી ચીમકી

Admin

અમદાવાદ: પૂર્વ વિસ્તારમાં માત્ર પુરુષોને ટાર્ગેટ કરી ચેઇન સ્નેચિંગ કરતા ત્રણ યુવક ઝડપાયા, લૂંટ કરવાનું કારણ જાણી ચોંકી જશો!

Karnavati 24 News

વડોદરા: મધ્યપ્રદેશથી કારમાં શહેર આવતા 2 યુવક બે પિસ્તોલ, 4 જીવતા કારતૂસ સાથે ઝડપાયા, મોટા ગુનાને અંજામ આપવાની શંકા

Karnavati 24 News

સુપ્રીમ કોર્ટે બળાત્કાર અને હત્યાના દોષિતની ફાંસીની સજાને આજીવન કેદમાં બદલી

Admin

અંકલેશ્વર માં ગરબા જોવા જઇ રહેલ પરિણીત મહિલા પર પતિ નો જ ચપ્પુથી હુમલો

જૂનાગઢ તાલુકાના વધાવી ના ખેડૂત સાથે ગાય ખરીદવાના નામે ૬૦ હજારની ઠગાઈ

Karnavati 24 News
Translate »