Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

Health Tips : गले की खराश और दर्द से राहत पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

Health Tips : बदलते मौसम के कारण कई बार सर्दी, खांसी और गले की खराश का सामना करना पड़ता है. इससे निपटने के लिए आप ये घरेलू उपचार भी आजमा सकते हैं.
कई बार सर्दी या खांसी के कारण गले की खराश का सामना करना पड़ता है. अक्सर इससे निपटना भी काफी मुश्किल होता है. बदलते मौसम में अक्सर लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है. यहां तक ​​​​कि (Health Tips) कोविड के लक्षणों में गले की खराश भी शामिल है. गले में खराश (sore throat) और दर्द से राहत पाने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपचार (Home Remedies) आजमा सकते हैं. ये आपको जल्द राहत देने में मदद करेंगे. इसमें रसोई में आसानी से मौजूद सामग्री काली मिर्च और शहद, अदरक, सेब का सिरका, मुलेठी, हल्दी, आंवला और लौंग आदि शामिल हैं. आइए जानें इनका इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं.

नमक के पानी से गरारे
नमक के पानी के गरारे गले की खराश और दर्द से तुरंत आराम मिलता है. थोड़ा पानी गर्म करके एक गिलास में डालें. लगभग ½ छोटा चम्मच नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं. नमक के पानी का एक घूंट लें और इससे लगभग 10 सेकंड के लिए गरारे करें. आप दिन में 2-3 बार नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं.

काली मिर्च और शहद
काली मिर्च और शहद का मिश्रण एक सदियों पुराना उपाय है. इसे गले में खराश, सर्दी और खांसी के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है. शहद एक प्राकृतिक कफ सप्रेसेंट है और तुरंत आपको राहत दे सकता है. काली मिर्च और शहद के मिश्रण में एंटी बैक्टीरियल गुण कई संक्रमणों से लड़ते हैं.

अदरक
अदरक में जिंजरोल होता है. इसमें शक्तिशाली औषधीय गुण होते हैं. इसके लिए 1 इंच अदरक को कद्दूकस कर लें और पैन में डालें. अब इसमें 1 गिलास पानी डालकर उबाल लें. लगभग 5 मिनट तक उबालें. अदरक के पानी को छान लें और इसका सेवन करें.

सेब का सिरका
एप्पल साइडर विनेगर पीने से न केवल गले की खराश में राहत मिलती है बल्कि वजन घटाने में भी मदद मिलती है. 1 गिलास गर्म पानी में 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं. इसे थोड़ा ठंडा होने दें और इसे खाली पेट पिएं.

मुलेठी
मुलेठी एक हर्बल उपचार है जो एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है. ये न केवल गले की खराश बल्कि अपच, कब्ज, पेट के अल्सर और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने में मदद करती है. मुलेठी का सेवन करने का सबसे आसान तरीका है चाय बनाना. एक पैन में 1 मुलेठी की जड़ को 1 गिलास पानी के साथ डालें. इसे 5 मिनट तक उबालने दें और फिर इसे 5 मिनट तक रखें. अब मुलेठी की चाय को छान कर पी लें.

संबंधित पोस्ट

क्या आप वजन कम करने के लिए दौड़ रहे हैं? पाएँ बेहतर परिणामों के लिए रणनीतियाँ |

Karnavati 24 News

Fashion Tips: साड़ी पहनने में ये ब्लंडर कभी मत करना, स्टाइलिश लगने की बजाय बेकार इंप्रैशन पड़ेगा

Karnavati 24 News

आइटम टिप्स: घर में ऐसी पेंटिंग या तस्वीरें लगाना माना जाता है प्रेरक, आप भी जान लें

Karnavati 24 News

योगिनी एकादशी से जुड़ी जरूरी बातें: व्रत नहीं कर सकते तो एकादशी के दिन न खाएं चावल, भगवान को तुलसी चढ़ाने से भी मिलेगा व्रत जितना पुण्य

Karnavati 24 News

अगर आप भी अपने भाग्य को जगाना चाहते हैं तो ऐसे पहने चांदी का छल्ला

Admin

अखरोट खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद, जानिए कितना फ़ायदा काट है ये ड्राईफ्रूट

Karnavati 24 News
Translate »