Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ताजा समाचारदेश

सुप्रीमकोर्ट ने कहा-सभी के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा होगी, उचित समय पर होगी सुनवाई

सुप्रीमकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेगा और कर्नाटक हाईकोर्ट के उस निर्देश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उचित समय पर विचार करेगा, जिसमें विद्यार्थियों से शैक्षणिक संस्थानों में किसी प्रकार के धार्मिक कपड़े न पहनने के लिए कहा गया है। छात्रों का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ने चीफ जस्टिस एन. वी. रमण की अध्यक्षता वाली एक पीठ को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश ने संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत धर्म का पालन करने के मौलिक अधिकार को निलंबित कर दिया है। उन्होंने याचिका को सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध भी किया। शीर्ष अदालत ने इस मामले में जारी सुनवाई का जिक्र करते हुए कहा, हम प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेंगे और उचित समय पर विचार करेंगे। याचिका पर तत्काल सुनवाई के कामत के अनुरोध पर चीफ जस्टिस ने कहा, हम इस पर गौर करेंगे। हिजाब के मुद्दे पर सुनवाई कर रही कर्नाटक हाईकोर्ट की 3 न्यायाधीशों वाली पीठ ने बृहस्पतिवार को मामले के निपटारे तक छात्रों से शैक्षणिक संस्थानों में धार्मिक कपड़े पहनने पर जोर नहीं देने के लिए कहा था।

संबंधित पोस्ट

द्वारका में लगातार तीसरे दिन मेगा डिमॉलिशन: अब तक 15 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की जमीन मुक्त करवाई गई, धार्मिक स्थल भी ध्वस्त – Gujarat News

Gujarat Desk

बेटी से अश्लील हरकत के आरोपी पिता ने जान दी: पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, बड़ी बेटी ने दर्ज करवाई थी शिकायत – Gujarat News

Gujarat Desk

यूपी के टॉप 10 शहर में प्रयागराज नंबर 1: आज से और बढ़ेगा तापमान, गर्मी का अहसास, डॉक्टरों ने बच्चों को दी सलाह

Karnavati 24 News

कोई भी ‘दीदी’ जैसा नहीं हो सकता, कभी हमें नौकर नहीं माना: मंगेशकर के घरेलू सहायकों ने कहा

Karnavati 24 News

1 ही दिन 3 केस में दुष्कर्मियों को आजीवन कैद: अमरेली पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पीड़िताओं को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा – Gujarat News

Gujarat Desk

सहारनपुर में मिले तीन कोरोना मरीज : तीसरी लहर के बाद जिले में एक अप्रैल को पहला मामला सामने आया था, छह साल का बच्चा भी संक्रमित

Karnavati 24 News
Translate »