Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ताजा समाचारदेशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

ज्यादती का आरोपी गिरफ्तार: क्रेडिट कार्ड दिलाने के बहाने प्रेमजाल में फंसा युवती से दुष्कर्म किया, गर्भवती होने पर दवा खिला गर्भपात कराया

Hindi NewsLocalGujaratRaped A Girl Trapped In A Love Trap On The Pretext Of Getting A Credit Card, After Getting Pregnant, Fed Medicine And Got Abortion

सूरत13 घंटे पहले

कॉपी लिंक

बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग में नौकरी करने वाले कर्मचारी ने इंटीरियर डिजाइनर को प्रेम जाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। डिजाइनर के गर्भवती होने के बाद दवा खिलाकर गर्भपात कराया था। आरोपी के विवाहित होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने पांडेसरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पांडेसरा में रहने वाली 36 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर शीतल (नाम बदला है।) डेढ़ साल पहले क्रेडिट कार्ड लेने के लिए एसबीआई की बमरोली शाखा में गई थी। इसी बीच उसकी पहचान हेमचंद्र रतनलाल दायमा(उम्र-29, निवासी-रामनगर सोसायटी, उधना) से हुई। हेमचंद्र क्रेडिट कार्ड दिलाने के बहाने शीतल को बार-बार फोन करता था। इसी बीच पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

पीड़िता को प्रेम जाल में फंंसाने के बाद शादी करने का झांसा दे रहा था। हेमचंद्र ने पीड़िता की किराए पर दुकान लेने में मदद की थी। इसके बाद शीतल से लीव एंड रिलेशनशिप के समझौते पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाकर डूमस की एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई।

जुलाई में पेटीएम प्रोफाइल में हेमचंद्र की पत्नी के साथ फोटो दिखाई दी तो उसके अविवाहित होने की पोल खुल गई। हेमचंद्र ने शीतल को दवा खिलाकर गर्भपात कराया था। पीड़िता ने पांडेसरा थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया है।

तरकीब: पत्नी को बहन और बेटी को भतीजी बताया थाहेमचंद्र पीड़िता को अपने घर लेकर गया और परिवार के सदस्यों से मिलवाया था। आरोपी ने मां और भाई से पहचान कराने के बाद पत्नी को अपनी बहन और बेटी को भतीजी बताया था। बता दें, हेमचंद्र की बेटी 20 महीने की है। परिवार के सामने ही आरोपी ने पीड़िता से बड़ा झूठ बोला था।

पुलिस: डेढ़ साल पहले ही पीड़िता की आरोपी से पहचान हुई थीपांडेसरा पुलिस ने बताया कि डेढ़ साल पहले क्रेडिट कार्ड बनवाने गई युवती की आरोपी से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में प्रेम करने लगे थे और डूमस, चौपाटी पर कई बार घूमने भी गए थे। इसी बीच आरोपी ने डूमस की मीरा होटल में पीड़िता से दुष्कर्म करके गर्भवती बना दिया था। आरोपी आत्महत्या करने की धमकी देकर पीड़िता को दो बार उसी होटल में लेकर गया था। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

गोपी बहू ने कैमरे के सामने डांस का ऐसा दिखाया जलवा कि फैंस हैरान रह गए

Admin

6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार: दुकान के गोदाम में ले जाकर की छेड़छाड़, आरोपी खुद 5 साल की बच्ची का पिता – Gujarat News

Gujarat Desk

Budget 2022: टेक्सटाइल सेक्टर में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 16,000 करोड़ रुपये की नई योजना का ऐलान कर सकती हैं वित्त मंत्री

Karnavati 24 News

आसाराम ने जोधपुर जेल में सरेंडर किया: अंतरिम जमानत खत्म होने पर लौटा; जमानत बढ़ाने की याचिका पर कल होगी सुनवाई – Jodhpur News

Gujarat Desk

अहमदाबाद में व्हेल मछली की उल्टी बेचने वाले पकड़ाए: कचरा बीनने वाले को मिली थी 2904 ग्राम एम्बरग्रीस, 2.90 करोड़ है कीमत

Gujarat Desk

मुसेवाला की हत्या के बाद से तनाव : मानसा में 1 IG और 2 SSP तैनात; गैंगस्टर लॉरेंस और दविंदर बंबिहा गैंग आमने-सामने

Karnavati 24 News
Translate »