Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, बाइक से बांधकर घुमाया: महिलाओं समेत 15 लोगों ने की क्रूरता, गुजरात के गांव की घटना – Gujarat News

आरोपियों में 10 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं।

गुजरात में दाहोद जिले के एक गांव में 35 वर्षीय विवाहित महिला को गांव के ही 15 लोगों ने अमानवीय यातनाएं दीं। महिला पर गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए आरोपियों ने उसे अर्धनग्न कर पिटाई की और उसे बाइक से बांधकर पूरे गांव में

.

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी किया पुलिस के मुताबिक घटना 28 जनवरी की है। पीड़ित महिला गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर मौजूद थी। इसी दौरान लाठी-डंडों से लैस 15 लोगों की भीड़ ने घर पर धावा बोल दिया। महिला को पीटते हुए घर के बाहर लाए और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसे बाइक से बांधकर पूरे गांव में घुमाया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

गांव के एक युवक से अवैध संबंध का आरोप लगाकर दी यातनाएं।

आरोपियों में 5 महिलाएं भी शामिल महिला को यातना देने वाली 15 लोगों की भीड़ में 5 महिलाएं भी थीं। आरोपी महिलाएं पीड़ित को पकड़े थीं और डंडे से पीट रही थीं। पीड़ित महिला उनसे गुहार लगाती रहती है, लेकिन आरोपी महिलाएं उसे गालियां देते हुए पीटती रहती हैं। भीड़ महिला को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाती रही। कुछ लोग उसका वीडियो बनाते रहे।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने भी FIR दर्ज करवाई।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने भी FIR दर्ज करवाई।

सभी 15 आरोपियों के नाम…

महिला के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी पुरुषों के नाम…बहादुर कांति डामोर, संजय बहादुर डामोर, दियार कीर्तन बहादुर डामोर, राजू कांति डामोर, धर्मेंद्र राजू डामोर, गोविंद भारत डामोर, हिमंत गेदल डामोर, पप्पू कल्याण डामोर, गोपाल पप्पू डामोर और विक्रम बहादुर पगी।

आरोपी महिलाओं के नाम…हंसाबेन राजू डामोर, चंपाबेन बहादुर डामोर, सीताबेन विनोद सिसोदिया, वर्षाबेन पप्पू कल्याण डामोर और रमीलाबेन हिमंत डामोर।

———————– ये खबरें भी पढ़ें…

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, डंडों से पिटाई; बचाने कोई नहीं आया सबने वीडियो बनाया

इंदौर में सोमवार को चार महिलाओं ने मोहल्ले की ही एक महिला को बुरी तरह पीटा। उसके कपड़े फाड़कर पूरे गांव में घुमाया। महिलाएं जब यह कृत्य कर रही थीं, तब गांव के किसी भी शख्स ने बीच-बचाव नहीं किया। उल्टा लोग वीडियो बनाते रहे। पूरी खबर पढ़ें…

पकड़ा, गोली मारी और सिर काटकर टांग दिया:मणिपुर पुलिस के कमांडो पर आरोप

19 जुलाई को मणिपुर से वीडियो वायरल हुआ, इसमें दो महिलाओं को भीड़ निर्वस्त्र कर घुमा रही थी। एक पीड़िता के साथ गैंगरेप भी किया गया, लेकिन क्या आपने मणिपुर से ही वायरल हुआ डेविड का वीडियो देखा है? वीडियो में बांस पर एक कटा सिर लटका है। लेकिन वीडियो बनाने वाले खुश हैं। पूरी खबर पढ़ें…

संबंधित पोस्ट

लव इज इन द एयर : अवॉर्ड शो के दौरान एक-दूसरे को खो दिया सिद्धार्थ-कियारा, फैन्स बोले- अपनी ही दुनिया में बिजी हैं

Karnavati 24 News

प्रदर्शन: जीएसटी दर 12% करने के विरोध में जूता व्यापारी हड़ताल पर, 50 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ

Admin

गुजरात में मकर संक्रांति की धूम: हल्की हवा के बीच आसमान से बातें कर रहीं पतंगें, छतों पर ही उंधिया-जलेबी की दावत – Gujarat News

Gujarat Desk

Small Business Ideas : नौकरी के अलावा शुरू करें ये छोटे बिज़नेस, घर बैठे होगी लाखों की कमाई

Admin

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट: 51 हजार के नीचे गिरा सोना, चांदी भी 61 हजार रुपये के करीब

Karnavati 24 News

Ruchi Soya FPO : रुचि सोया को SEBI ने दिया जोर का झटका, निवेशकों को मिला बोली वापस लेने का मौका

Karnavati 24 News
Translate »