Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ताजा समाचारदेशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

प्रदर्शन: जीएसटी दर 12% करने के विरोध में जूता व्यापारी हड़ताल पर, 50 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ

सूरत13 घंटे पहले

कॉपी लिंक

फुटवेयर पर जीएसटी की दर 5 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दी गई है। इसके विरोध में शहर के फूटवेयर होलसेलर्स और रिटेलर्स हड़ताल पर उतरे हुए हैं। शहर में 150 होलसेलर्स और 2 हजार रिटेलर्स मंगलवार को दुकानें बंद करके सरकार के निर्णय का विरोध किया। केंद्र सरकार ने कपड़े पर जीएसटी दर 5 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने की घोषणा की थी, पर व्यापारियों के विरोध के बाद अपना निर्णय वापस ले लिया था। इसी प्रकार फुटवेयर्स पर जीएसटी दर 5 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दी गई है।

फुटवेयर्स भी अब सरकार से लड़ने के मूड में हैं। गुजरात फुटवेयर एसोसिएशन ने 4 जनवरी को हड़ताल की थी। इसमें सूरत के 150 होलसेलर्स और 2 हजार रिटेलर्स शामिल हुए। एक दिन दुकानें बंद रहने से सूरत में 50 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ। फुटवेयर एसोसिएशन ने सांसद और प्रदेश भाजपाध्यक्ष सीआर पाटिल को ज्ञापन देकर जीसटी दर कम करने की मांग की है। बता दें, पिछले दिनों कपड़ा कारोबारियों ने भी जीएसटी दर बढ़ाने का विरोध किया था।

मुख्यमंत्री से जीएसटी दर कम करवाने की सिफारिश करेंगेफुटवेयर एसोसिएशन के मंत्री राहुल बाफना ने बताया कि सरकार द्वारा जीएसटी दर बढ़ा दी गई है। इसके विरोध में प्रदेशभर में फूटवेयर्स की दुकानें बंद रहीं। एसोसिएश ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मिलकर जीएसटी दर कम करवाने की सिफारिश करेंगे। दर कम न होने पर आंदोलन करेंगे।

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

150 शहरों में मनाई जाएगी सरदार पटेल की 150वीं जयंती: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय स्तर का महासम्मेलन भी आयोजित होगा – Gujarat News

Gujarat Desk

लुधियाना के व्यक्ति से गुजरात में 14.71 करोड़ की ठगी: धोलेरां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निवेश का दावा, बोला- जमीन के दस्तावेज निकले फर्जी – Ludhiana News

Gujarat Desk

इनकम टैक्स रिटर्न: इनकम टैक्स के लायक नहीं! फिर भी भरें टैक्स रिटर्न, जानें फायदे

Karnavati 24 News

देश के 7 राज्यों में फिर बेकाबू हुआ कोरोना, दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम में बढ़ते मामले डरे

Karnavati 24 News

RRR Box Office Day 6: RRR के हिंदी वर्जन ने कमाए 120 करोड़, वर्ल्डवाइड किया 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस

Karnavati 24 News

पश्चिम भारत का पहला हड्डी बैंक अहमदाबाद में: अब शरीर में किसी जगह हड्डी लगवाने के लिए दूसरी जगह से हड्डी निकलवाने की जरूरत नहीं – Gujarat News

Gujarat Desk
Translate »