Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात में मकर संक्रांति की धूम: हल्की हवा के बीच आसमान से बातें कर रहीं पतंगें, छतों पर ही उंधिया-जलेबी की दावत – Gujarat News

पूरे गुजरात में मकर संक्रांति की धूम है। लोग सुबह से ही छतों पर जमा होकर पतंगबाजी का लुत्फ उठा रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी गुजरात में हैं। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत सभी शहरों में देर रात से ही पतंग उड़ाई जा रही है।

.

हादसों से निपटने के लिए 108, फायर, करुणा हेल्पलाइन गुजरात में उत्तरायण उत्सव में पतंग उड़ाने का विशेष महत्व है। राज्य में उत्तरायण के त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं और आग लगने की घटनाएं होती हैं। ऐसे समय में राज्य में 108, फायर, करुणा हेल्पलाइन सहित विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की टीम यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहेगी कि लोगों समेत पशु-पक्षियों को तत्काल इलाज मिले।

गुजरात में पतंग उड़ाने की परंपरा गुजरात की जनता का सबसे प्रिय त्योहार मकर संक्रांति (14 जनवरी) है। गुजरात में इस दिन पतंग उड़ाने की परंपरा है। महीनों पहले से ही लोग पतंगबाजी की तैयारियां शुरू कर देते हैं। इस दिन तो लगभग पूरा राज्य अपने घरों की छतों या खुले मैदान में नजर आता है और आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है।

महोत्सव में 55 देशों के पतंगबाज शामिल मकर संक्रांति के पर्व पर साबरमती रिवरफ्रंट पर 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव हो रहा है। महोत्सव की आज समाप्ति होगी। इसमें 55 देशों के 153 अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजों, 12 राज्यों के 68 राष्ट्रीय पतंगबाजों, गुजरात के 23 शहरों के 856 पतंगबाजों ने हिस्सा लिया है। पतंगबाज आसमान में विभिन्न आकृतियों वाली पतंगें उड़ाकर ध्यान आकर्षित करेंगे। अहमदाबाद के साथ-साथ राजकोट, सूरत, वडोदरा और वडनगर में भी इस महोत्सव का आयोजन किया गया है।

मकर संक्रांति स्नान दान शुभ मुहूर्त पंचांग के मुताबिक पुण्यकाल सुबह 8 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा, जिसमें स्नान-दान कर सकते हैं। महापुण्य काल सुबह 8 बजकर 56 मिनट से 9 बजकर 28 मिनट तक का है। इस दौरान अमृत काल भी है, जो इसे और भी शुभ बनाता है। वहीं ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 28 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

संबंधित पोस्ट

कच्चा तेल नरमी के बावजूद 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर, भारत के लिए चुनौती बरकरार

Karnavati 24 News

भाजपा को अपने रैंकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की व्याख्या करनी चाहिए: जेकेपीसीसी

Karnavati 24 News

गुजरात के 5 जिलों में आज वॉर्म नाइट: 42.8 डिग्री के साथ सुरेंद्रनगर सबसे गर्म शहर रहा, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट – Gujarat News

Gujarat Desk

कचरा फेंका तो AI लगाएगा जुर्माना: सूरत में देश का पहला प्रयोग, ऑटोमैटिक लगेगा 700 रुपए का फाइन – Gujarat News

Gujarat Desk

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद: पाटण की विशेष पोक्सो कोर्ट का फैसला, 3 लाख मुआवजा देने का भी आदेश – Gujarat News

Gujarat Desk

24 घंटे में 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना: दक्षिण गुजरात-सौराष्ट्र तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट – Gujarat News

Gujarat Desk
Translate »