Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अहमदाबाद का कांकरिया कार्निवल पूरी तरह रद्द: फ्लावर शो भी देर से शुरू होगा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक – Gujarat News

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार की शाम को कार्निवल का शुभारंभ किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते देश में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इससे देश भर में होने वाले सभी बड़े कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। अहमदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित कांकरिया कार्निवल 2024 को भी पूरी तरह से रद्द कर

.

31 दिसंबर को भी लेक पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा अहमदाबाद की मेयर प्रतिभा जैन ने दिव्य भास्कर से हुई बातचीत में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांकरिया कार्निवल को पूरी तरह से रद्द करने की घोषणा की गई है। 31 दिसंबर को भी लेक पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा। हालांकि, लेक पर लोगों के आगमन पर रोक नहीं है। कांकरिया लेक फ्रंट परिसर में निःशुल्क प्रवेश जारी रहेगा। साबरमती रिवरफ्रंट पर पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन भी अब 1 जनवरी की बजाय 3 जनवरी को होगा।

बुधवार की शाम हुआ था उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बीते 25 दिसंबर की शाम को कार्निवल का शुभारंभ किया था। कार्निवल की शुरुआत 2008 से हुई थी। इसका संचालन नगर निगम द्वारा किया जाता है। कार्निवल हर साल 25 दिसंबर से 31 दिंसबर तक होता है। इसमें सातों दिन लोगों को मुफ्त में प्रवेश दिया जाता है। सातों दिन अलग-अलग रंगारंग और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित होते है।

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल होगा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इधर, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी गई और शोक प्रस्ताव पारित किया गया।

मनमोहन लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे।

संबंधित पोस्ट

यूपी की बड़ी खबर LIVE: एटा में विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप

Karnavati 24 News

यूक्रेन में फंसे सभी केरलवासी से नोरका रूट्स के साथ पंजीकरण करने का आग्रह: केरल सीएम

Karnavati 24 News

रूह अफ़ज़ा भारतीय है या पाकिस्तानी? जानिए कल्ट समर ड्रिंक का सफर, इसका इतिहास और इसे कैसे बनाया जाता है

Karnavati 24 News

महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, बाइक से बांधकर घुमाया: महिलाओं समेत 15 लोगों ने की क्रूरता, गुजरात के गांव की घटना – Gujarat News

Gujarat Desk

ईशा कोपिकर ने किया खुलासा : इंडस्ट्री के एक अभिनेता ने अकेले मिलने बुलाया, नहीं गए तो फिल्म से निकाल दिया

Karnavati 24 News

Stock Market Closed: रूस-यूक्रेन के युद्ध का असर हुआ कम, सेंसेक्स चढ़ा 1200 अंक से

Karnavati 24 News
Translate »