Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराधશિક્ષણ

देहरादून उत्तराखंड। उत्तराखंड के सभी स्कूल, कॉलेज में होगा एंटी ड्रग्स सेल का गठन, मांगे जा रहे सुझाव।

देहरादून उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेजों में अनिवार्य रूप से एंटी ड्रग्स सेल का गठन किया जाएगा। छात्रों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक करने के साथ ही टीम निगरानी भी करेगी। जल्द ही एंटी ड्रग्स रिहेबिलिटेशन नीति लागू की जाएगी। नीति के ड्राफ्ट पर विभिन्न विभागों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। सोमवार को सचिवालय सभागार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य, पुलिस शिक्षा, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में जल्द ही ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक माह शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों, अनाथालयों, जिला कारागारों एवं सरकारी कार्यालयों में जन जागरूकता के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। एंटी ड्रग्स एंड रिहेबिलिटेशन पॉलिसी के प्रस्ताव पर विभागों से दो सप्ताह के भीतर सुझाव देने को कहा गया है। इसके बाद नीति को मंजूरी के लिए कैबिनेट में लाया जाएगा। ड्रग्स फ्री अभियान में ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों, जिला पंचायतों, नगर निकायों को भी शामिल किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

ગત વર્ષે એક બોટ ડ્રગ્સ સાથે પકડાઈ અને હવે ગેંગસ્ટર બિશ્નોઈ અમદાવાદની હાઈસિક્યોરીટી સાબરમતી જેલમાં…

Admin

કાર લે-વેચના ધંધાર્થીને વ્યાજખોરોનો ત્રાસ: આપઘાતનો પ્રયાસ કરતા સારવાર અર્થે હોસ્પિટલમાં ખસેડવામાં આવ્યો

Karnavati 24 News

વિશ્વ: ફિલિપાઈન્સમાં અંધાધુન ગોળીબારમાં ગવર્નર સહિત 5ની હત્યા, લોકોમાં ભયનો માહોલ

Karnavati 24 News

મોડાસા સારવાર કરાવવા આવેલ એકટીવા ચાલકની એક્ટિવા સીઝ કરી તેના ભાઈને માથામાં પાવડો ઝીંકી ઢોર માર માર્યો

Admin

સુરત: સુરત એરપોર્ટ પર બિનવારસી લગેજ ટ્રોલીમાંથી રૂ. 67 લાખના 10 સોનાના બિસ્કિટ મળ્યા

Admin

સુરત- હીરાના ચોર ઝડપાયા, કાપોદ્રાના ડાયમંડના કારખાનામાં 50 લાખના હીરાની થઈ હતી ચોરી

Admin