Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

शादी की शहनाई के रंग में पड़ा भंग, युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी

कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के डूंगरीपाड़ा में 11वीं के छात्र शादी समारोह के दौरान चाकू से हत्या का मामला सामने आया है। शादी समारोह (नोतरा) में नाचते-नाचते हुए किसी विवाद को लेकर करीब 9 लोगों ने 11वीं के स्टूडेंट को घेरकर पीटा। बाद में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल विवाद के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। घटना बीती रात करीब साढ़े 12 बजे के करीब की बताई जा रही है। शादी समारोह में म्यूजिक मस्ती के बीच लोगों को एकदम से हुए विवाद का पता नहीं चला। सूचना पर पूरी रात पुलिस ने आरोपियों की धरकपड़ के प्रयास किए।

थानाधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि डूंगरीपाड़ा गांव में कमलेश मसार के परिवार में शादी समारोह था, जहां गांव का ही रहने वाला सुरेश पुत्र नाहटा मसार भी गया था। वहीं देर रात किसी बात पर सुरेश का वहां मौजूद सोमला पुत्र तेजिया डामोर, गौतम पुत्र बिजिया कटारा, सुखराम पुत्र हरदार डामोर, राकेश व कैलाश पुत्र सेवराज डामोर, इलेश पुत्र बिजिया डामोर, सैलेस व राकेश पुत्र दिनेश डामोर, ईश्वर पुत्र अमरा कटारा विवाद हो गया। यहां आरोपियों ने पहले तो उसे घेर लिया। वहीं किसी एक उस पर चाकू से हमला किया गया। अभी चाकू मारने वाले मुख्य आरोपी का पता नहीं चला है। पुलिस ने मामले में पांच-छह संदिग्धों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ चल रही है। वहीं अन्य आरोपी पुलिस से भागते फिर रहे हैं। शव को कुशलगढ़ CHC की मोर्चरी में रखवाया गया है। कमलेश मसार की ओर से पुलिस को हत्या की रिपोर्ट दी गई है। पुलिस खुद भी हत्या के अलावा पूरे घटनाक्रम को लेकर स्पष्ट नहीं है।

संबंधित पोस्ट

UPSC में असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर निकली भर्तियां अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें

Karnavati 24 News

India Post Recruitment 2022:- एमवी मैकेनिक के पदों पर निकली भर्तियां। अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें।

Karnavati 24 News

પોરબંદર સહિત રાજ્યના નાની બોટ (પીલાણા) ઘારકો માટે ધનતેરસ પૂર્વેસરકાર દ્વારા ધમાકેદાર જાહેરાત

Admin

પોરબંદરમાં સોનેરી મેડીકલથી ખાદી ભંડાર સુધી ડીવાઇડર બનાવવાનું કામ 15 માં નાણાપંચ સને 2020-21ની ગ્રાન્ટમાંથી અંદાજિત રૂા. 17.26 લાખના ખર્ચે નિયત ઇ-ટેન્ડરીંગ પ્રક્રિયા હાથ ધરી

Admin

56 दिन बाद गाजियाबाद को मिला स्थाई एसएसपी : अस्थाई कैप्टन मुनिराज बने स्थाई, पलाश बंसल बने अलीगढ़ के एसपी

Karnavati 24 News

BJP MLAs told to leave Delhi assembly before Kejriwal tabled confidence vote

Translate »