आजकल बहुत से लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती है। कभी-कभी हम ज्यादा तला हुआ या फिर मसालेदार खाना खा लेते हैं। ऐसे में हमें पेट में गैस की समस्या हो जाती है। कभी-कभी यह समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है। पेट में दर्द भी होने लगता है। कुछ लोगों को अक्सर पेट में गैस की समस्या रहती है। पेट में गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह तरह के नुस्खे अपनाते हैं। उन नुस्खों से कुछ लोगों को फायदा होता है। लेकिन कुछ लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आज हम पेट की गैस और अपच के लिए एक खास उपाय लेकर आए हैं।
पेट में गैस या फिर अपच के लिए मेथी के दाने बहुत ज्यादा असरकारी होते हैं। इसके लिए रात को एक चम्मच मेथी के दाने पानी में भिगो दें। उसके बाद सुबह उस पानी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा मेथी को भी चबाकर खा जाना चाहिए। इससे पेट में गैस की समस्या में राहत मिलती है। इसके अलावा आप मेथी के दानों को पानी में उबालकर उसका भी सेवन कर सकते हैं। इससे भी पेट की गैस की समस्या दूर होती है। अगर आप चाहें तो मेथी के दानों को अंकुरित करके उसका सेवन कर सकते हैं।
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
