Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

इन लोगो की करिये पूजा अर्चना,सफलता चूमेगी कदम, मिलेगी उन्नति

गरुड़ पुराण में जीवन को सफल बनाने के भी कई मंत्र दिए गए हैं जिनके अर्थ यदि किसी व्यक्ति ने जान लिए तो वह जीवन के हर पड़ाव में सफल हो सकता है। गरुड़ पुराण के एक श्लोक में इस बात का वर्णन किया गया है कि कैसे लोगों की पूजा-अर्चना उन्नति और सफलता के मार्ग पर ले जा सकती है।

1.भगवान विष्णु की भक्ति

भगवान विष्णु अपने भक्तों के सभी दुःखों को खत्म करके उनके जीवन में सुख-शांति प्रदान करते हैं। यदि कोई मनुष्य रोज अपने दिन की शुरुआत भगवान विष्णु की भक्ति से करता है तो उसे अपने काम में सफलता मिलती है। ऐसा नहीं है कि जिस दिन आप किसी नए काम से जा रहे हों उसी दिन भगवान के आगे हाथ जोड़ लेने से काम बन जाएगा. यदि आप जीवनभर सफलता का स्वाद चखना चाहते हैं तो भगवान विष्णु की नियमित पूजा करें, इसमें ध्यान देने योग्य बात यह है कि पूजा अर्चना से पहले स्नान कर शुद्ध होना आवश्यक है।

  1. एकादशी व्रत

ग्रंथों और पुराणों में एकादशी व्रत को सबसे श्रेष्ठ बताया गया है। पुराणों के अनुसार जो भी व्यक्ति प्रत्येक एकादशी को पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ व्रत रखता है उसे इसका शुभ फल हमेशा प्राप्त होता है। यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो एकादशी का व्रत जरूर रखें। इसमें जुआ खेलना, मदिरा पान, हिंसा और दूसरों की बुराई करना वर्जित है।

  1. घर में गंगाजल

कलयुग में बहने वाली नदियों में गंगा का जल सर्वश्रेष्ठ माना गया है, यह बुरे कर्मों से मुक्त करना वाला माना जाता है। यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो घर में गंगाजल अवश्य रखें। किसी भी कार्य को करने से पहले गंगा मां की पूजा करें और गंगाजल को अपने ऊपर छिड़ककर ही घर से बाहर निकलें।

  1. तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में मिल जाता है, तुलसी को भगवान का ही रूप माना जाता है। यह एक औषधीय पौधा भी है, तुलसी का पौधा घर में अवश्य होना चाहिए। तुलसी के पौधे को रोज़ स्नान के बाद जल देने और शाम को दिया जलाने का अत्यधिक महत्व है। रोज़ भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद तुलसी के पत्ते को उनके प्रसाद में रखें।

  1. ज्ञानी मनुष्य का हमेशा सम्मान

यदि आप वाकई सफल होना चाहते हैं तो ज्ञानी मनुष्य का हमेशा सम्मान करना सीखें. किसी भी ज्ञानी मनुष्य का मज़ाक उड़ाना अपनी सफलता की राह में अड़चन पैदा करने जैसा है। ज्ञानी मनुष्य के संपर्क में रहकर उनसे सीख लेनी चाहिए, जो भी व्यक्ति ऐसा करता है वह जीवन में हर परेशानी का सामना आसानी से कर लेता है।

संबंधित पोस्ट

છેલ્લા ૧૫ વર્ષમાં ગુજરાતની અનેક યુનિવર્સિટીમાં લાયકાત વગરના કુલપતિઓની ભાજપ સરકારે નિયુક્તિ કરી.

Karnavati 24 News

મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલના વરદ્હસ્તે સુરત મહાનગરપાલિકા તથા ડ્રીમ સિટીના કુલ ₹350 કરોડથી વધુના વિવિધ વિકાસ પ્રકલ્પોના રાજ્યના મંત્રીશ્રીઓ સહિતના મહાનુભાવોની ઉપસ્થિતિમાં લોકાર્પણ અને ખાતમુહૂર્ત સંપન્ન કરવામાં આવ્યા હતા.

Karnavati 24 News

कार की टक्कर से 2 चचेरे भाइयों की मौत:ओवरटेक करते समय बाइक को मारी टक्कर, एक घायल अस्पताल में भर्ती

Admin

ભારત રત્ન ડૉ. બાબાસાહેબ આંબેડકરજી નિ પ્રતિમા ખંડિત બાબતે ખોખરા મા બંધ નુ એલાન

Karnavati 24 News

Travel Tips: गुजरात का ये खूबसूरत डेस्टिनेशन देगा कमाल का ट्रैवलिंग एक्सपीरियंस, फटाफट बनाएं दिसंबर वेकेशन का प्लान

Karnavati 24 News

LICએ બાળકો માટે શરૂ કરી ખાસ સ્કીમ

Karnavati 24 News
Translate »