Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
बिज़नेस

सोना खरीदना हुआ महंगा, इंपोर्ट ड्यूटी में 5% का इजाफा

सोना खरीदने वालों को तगड़ा झटका लगा है। आज 1 जुलाई 2022 से मोदी सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया है। भारत ने सोने पर अपना बेस  आयात शुल्क 7.5% से बढ़ाकर 12.5% ​​कर दिया है। यानी की सोना पर आयात शुल्क 5% महंगा हो गया। बता दें कि यह पिछले साल सरकार ने बजट में आयात शुल्क को घटाने का ऐलान किया था और इसे कम करके 7.5% कर दिया था। भारत में सोने पर 3% GST लगता है। कुल मिलाकर अब सोना खरीदना आम आदमी के लिए मुश्किल है।

भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। भारत अपनी अधिकांश सोने की मांग को आयात के माध्यम से पूरा करता है, जो रुपये पर दबाव डाल रहा था। रुपया लगातार टूट रहा है, इससे असर पड़ा है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।

एमसीएक्स पर आज सोने का भाव लगभग 3% बढ़कर ₹51,900 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। काॅमोडिटी एक्सपर्ट का मानना है कि घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत  बड़े पैमाने पर सोने का आयात करता है।

संबंधित पोस्ट

सूरत के स्कूल में नॉनवेज पार्टी पर प्रिंसिपल को नोटिस: मां सरस्वती की मूर्ति ढंककर चिकन-मटन परोसा गया, पूर्व छात्रों की ‘गेट-टु-गेदर’ पार्टी थी

Gujarat Desk

राजकोट अस्पताल के CCTV फुटेज बेचने वाले आरोपी अरेस्ट: यूट्यूब-टेलीग्राम पर अपलोड हुए, फुटेज में स्त्री रोग संबंधी जांच करते दिखाया – Gujarat News

Gujarat Desk

वह एक कवि है और वह इसे जानता है: पेटीएम प्रमुख ने “प्रेरणादायक” कविता साझा की जो उसने लिखी थी

Karnavati 24 News

महिला दिवस के मौके पर आज नवसारी जाएंगे PM: हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सभी जगहों पर दिखेगी वुमन पॉवर

Gujarat Desk

10 वर्षीय बच्ची के अपहरण-दुष्कर्म-हत्या के आरोपी को फांसी: अंकलेश्वर सेशंस कोर्ट का फैसला, दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी थी – Gujarat News

Gujarat Desk

इनकम टैक्स रिटर्न: इनकम टैक्स के लायक नहीं! फिर भी भरें टैक्स रिटर्न, जानें फायदे

Karnavati 24 News
Translate »