Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

द्रौपदी मुर्मू को अकाली दल का भी समर्थन मिलेगा |

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थक दलों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल ने इस बात का ऐलान कर दिया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी के नाम का ऐलान होने के बाद से विभिन्न गैर राजग दलों ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। बता दें कि जहां एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। वहीं विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

मुर्मू को समर्थन देने की बात पर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हमने राजग उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हम कभी भी कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे। कांग्रेस ने सिख समुदाय को धोखा दिया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू के नाम ऐलान के बाद से ही विभिन्न गैर राजग दल उन्हें समर्थन देने लगे हैं। ओडिशा से बीजेडी और आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस ने पहले ही मुर्मू को समर्थन का ऐलान कर दिया था। ओडिशा के सीएम और बीजेडी के मुखिया नवीन पटनायक ने अपने सभी विधायकों से कहा था कि वह पार्टी लाइन से इतर हटकर मुर्मू को अपना समर्थन दें। सिर्फ इतना ही नहीं, नवीन पटनायक ने उन्हें राज्य की बेटी कहकर भी संबोधित किया था।

संबंधित पोस्ट

मेरठ मंडलायुक्त ने गजियाबाद के तमाम विभाग प्रमुखों के साथ की समीक्षा बैठक

Admin

लखनऊ : कानपुर देहात अग्निकांड पर मायावती ने बयान जारी कर सरकार को घेरा

Admin

तलाक ए हसन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- प्रथम दृष्टया ये अनुचित नहीं लगता

Karnavati 24 News

રાજસ્થાન: ભાજપ પ્રદેશ અધ્યક્ષે આપ્યું સોનિયા, રાહુલ ગાંધી પર વિવાદિત નિવેદન, જાણો શું કહ્યું?

Karnavati 24 News

लखनऊ : विधुत कर्मियों की हड़ताल पर बोले ऊर्जा मंत्री बातचीत के रास्ते खुले हैं

Karnavati 24 News

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने सीएम के समक्ष रखी समस्याएं, कहां बिल्डरों से परेशान हैं लोग

Admin
Translate »