Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अवैध खनन मामले में 14 दिनों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आपको बता दें कि भूपिंदर सिंह हनी की हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। इससे पहले भी भूपिंदर सिंह हनी की हिरासत बढ़ाई गई थी। कोर्ट में ईडी ने दावा किया था कि भूपिंदर हनी ने पूछताछ में कबूला कि अवैध खनन मामले में अधिकारियों का तबादला करवाकर करोड़ों रुपए की वसूली की है।

Punjab CM Charanjit Singh Channis nephew Bhupinder S Honey sent to 14-day judicial custody in illegal sand mining case
ANI (@ANI) February 11, 2022

भूपिंदर सिंह हनी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें 8 फरवरी तक के लिए हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद हिरासत को 3 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था। ऐसे में शुक्रवार को एक बार फिर से भूपिंदर सिंह हनी की हिरासत बढ़ाई गई। ईडी ने बताया था कि भूपिंदर हनी ने कबूला है कि सीमावर्ती राज्य में अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों और अधिकारियों की नियुक्ति अथवा तबादले में मदद करने के एवज में उसे 10 करोड़ रुपए नकद मिले थे।
3 फरवरी को हुई थी गिरफ्तारी
मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी की 3 फरवरी को गिरफ्तारी हुई थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 18 जनवरी को भूपिंदर हनी और अन्य के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की थी। इस दौरान भूपिंदर हनी के ठिकाने से करीब 7.9 करोड़ रुपए, जबकि उससे जुड़े संदीप कुमार नाम के शख्स के परिसर से करीब दो करोड़ रुपए जब्त किए गए थे।

ईडी ने समन जारी कर भूपिंदर हनी को पूछताछ के लिए बुलाया था। 8 घंटे तक लंबी चली पूछताछ के बाद भूपिंदर हनी को गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने भूपिंदर हनी को 8 फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेजा था।

संबंधित पोस्ट

एक हफ्ते में गुजरात में 89%, हरियाणा में 50% और दिल्ली में 26% बढ़े कोरोना के मामले, क्या यह चौथी लहर का संकेत है?

Karnavati 24 News

एक्टिवा की सवारी के बदले कोल्डप्ले का टिकट मिला: सिंगर क्रिस मार्टिन को घुमाने वाले युवक ने कहा- ‘मैनेजर को बुलाकर मुझे दिया टिकट’ – Gujarat News

Gujarat Desk

प्रियंका का भाजपा पर बड़ा हमला, बोलीं- बेरोजगारी और महंगाई के आतंक के बारे में क्यों नहीं करते हैं बात ?

Karnavati 24 News

गर्लफ्रेंड के साथ देर रात सैर पर निकले क्रिस मार्टिन: अहमदाबाद में कॉन्सर्ट के दूसरे दिन मार्टिन ने बुमराह के लिए गाया स्पेशल सॉन्ग – Gujarat News

Gujarat Desk

पुलिस की कार्रवाई: मीटिंग के बहाने होटल में जुआ खेल रहे पांच व्यापारी समेत 7 गिरफ्तार

Admin

रेगिस्तान की तरह जल रहा बिहार: कई जिलों में पारा 42 डिग्री के पार; आगे भी नहीं मिलेगी राहत

Karnavati 24 News
Translate »