Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

पिता को खोया, दो बार चैंपियन रह चुकीं पूजा रानी पहुंची टूर्नामेंट तैयारियों के लिए राष्ट्रीय शिविर

पिछले हफ्ते पिता के निधन के गम का सामने करने वाली दो बार की एशियन चैंपियन पूजा रानी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट स्ट्रेंडजा मेमोरियल की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय शिविर पहुंच गई। टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली 81 किग्रा भार वर्ग की मुक्केबाज 18 फरवरी से बुल्गारिया के सोफिया में आयोजित प्रतियोगिता के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। बातचीत में बताया कि वह कल ही राष्ट्रीय शिविर पहुंची हैं। उनकी आवाज में पिता के निधन का दर्द भी मौजूद था। उन्हें जीवन में उतार-चढ़ाव और मुश्किलों का सामना करने की आदत है। चाहे वह करिअर को प्रभावित करने वाली कंधे की चोट हो या एक बड़े टूर्नामेंट से पहले हाथ का जल जाना। पूजा इस बात को समझती है कि जिंदगी का काम आगे बढ़ते रहना है।

उनके पिता राजवीर सिंह हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर थे। पूजा ने बताया कि पिछले महीने भाई की शादी के पांच दिन बाद जब मैं शिविर लौटी तो पता चला कि 1 फरवरी की सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। इस सदमे से निकलने कठिन था। वह मेरी सबसे बड़े प्रेरणा थे। मैं उनके बहुत करीब थी। जब मैं शिविर वापस आ रही थी, तो मुझे विदा करते समय उन्होंने विजय चिन्ह बना कर दिखाया था, मैं इसे दिमाग से नहीं निकाल सकती। मुझे उम्मीद है कि मैं अपने खेल से उन्हें गौरवान्वित महसूस करा सकूं। इस दौरान बताया कि इन घटनाओं से तैयारी करने का मौका नहीं मिली, फिर भी स्ट्रेंडजा में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी। इस टूर्नामेंट के जरिए यूरोपीय सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें पुरुष और महिला मुक्केबाज दोनों शामिल होंगे।

संबंधित पोस्ट

RR vs SRH: અબ્દુલ સમદે અંતિમ બોલ પર સિક્સ ફટકારી હૈદરાબાદને અપાવી જીત, રાજસ્થાનની છઠ્ઠી હાર

आज गुजरात से कोलकाता की भिड़ंत: 6 मैचों में 5 जीत के साथ गुजरात टॉप पर, कोलकाता सिर्फ 3 मैच जीत सका

Karnavati 24 News

घर में लगातार हार के क्रम को तोडना चाहेगी लखनऊ सुपर जॉइंट्स

Admin

इंग्लैंड में दिखी विराट कोहली की कप्तानी : अभ्यास सत्र के बाद खिलाड़ियों को दिया मोटिवेशनल स्पीच, कोच द्रविड़ भी हुए टीम में शामिल

Karnavati 24 News

World Cup: વેસ્ટ ઇન્ડિઝ અને શ્રીલંકાના વર્લ્ડકપમાં રમવા પર ખતરો, અફઘાનિસ્તાને ક્વોલિફાય કર્યું

Admin

Irani Cup: યશસ્વી જયસ્વાલનો ડબલ ધમાકો, પહેલા ફટકારી બેવડી સદી અને બાદમાં ફટકારી સદી

Karnavati 24 News
Translate »