Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

लाजपत नगर में चोरों ने एक बड़ी चोरी को दिया अंजाम, 12 ताले तोड़े, 11 मुकुट किये छोरी

 

11 Crowns Stolen: दिल्ली के लाजपत नगर में चोरों ने एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया है. लाजपत नगर में स्थित प्राचीन रघुनाथ मंदिर में चोर 12 ताले तोड़कर भगवान के 11 मुकुट चोरी कर ले गए. इन मुकुट की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है. ये चोरी बुधवार रात अंजाम दी गई, जब सभी पुजारी अपने-अपने घर चले गए थे. अगले दिन सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश में जुट गई है.

रघुनाथ मंदिर में चोरी बुधवार रात उस वक्त हुई, जब मंदिर में रात में कोई नहीं था. शाम की आरती के बाद सभी पुजारी अपने-अपने घर चले गए. इसके बाद रात में चोरों ने मंदिर के ताले तोड़ कर हाथ साफ कर दिया. सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचे तब इस चोरी का पता चला.

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने मंदिर की गुल्लक भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए. फिर मुकुट चोरी करने के बाद चोर मंदिर की दीवार फांदकर फरार हो गए. मंदिर के पुजारी ने ही पुलिस को वारदात की जानकारी दी. पुलिस ने फिलहाल चोरी का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. मंदिर परिसर में कई सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, लेकिन जानकारी के अनुसार सारे कैमरे काम नहीं कर रहे हैं. इसलिए पुलिस को चोरों तक पहुंचने में कुछ मुश्किल हो रही है.

संबंधित पोस्ट

Melhores Slots Online acercade Portugal 2024 jogos acostumado aquele bagarote

Freispiele bloß Einzahlung 2025 Nachrichten Kasino Freispiele Neuartig

17 Ultimat Bitcoin Casino Crypto Casino Sverige 2025

Bonusy Z brakiem Depozytu 2025: Najistotniejsze Ogłoszenia Kasyn Przez internet

One-equipped bandit: A thorough Help guide to the most popular Internet PrimeBetz New Zealand login casino Video game

The big 10 Other emerald diamond slot play for real money sites of them all Centered on AI

Translate »