Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
lifestyle

विंटर सीजन में सिर दर्द से हो रहे हैं परेशान, इन उपायों से मिलेगी राहत

आजकल ठंड बहुत ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में ठंड की वजह से बहुत ही शारीरिक समस्याएं हो जाती है। उनमें से एक सिर दर्द भी है सिर दर्द की वजह से हम परेशान रहते हैं। ठंड के मौसम में जुकाम और सर्दी भी हो जाते हैं। इस वजह से हमें अपनी हेल्थ का खास खयाल रखना चाहिए। सिरदर्द की समस्या में बहुत से लोग तुरंत पेन किलर ले लेते हैं। लेकिन ज्यादा दवाइयां लेना भी ठीक नहीं है। अगर आपको ठंड की वजह से सिर दर्द हो रहा है तो इसके लिए घर पर ही कुछ आसान उपाय करना चाहिए। यहां पर दिए गए नुस्खों से आपको आराम मिलेगा।
अगर आपको सिर दर्द हो रहा है तो इसके लिए अदरक का सेवन फायदेमंद होगा। इसके लिए अदरक का काढा बनाकर पिएं। गर्म पानी में अदरक डालकर उबालें। ठंडा होने के बाद इसमें शहद डालकर सेवन किया जा सकता है। इससे सिर दर्द में आराम मिलेगा। इसके अलावा सिरदर्द की समस्या में कॉफी का सेवन भी फायदेमंद होता है। अगर आप एक कप कॉफी पीते हैं। इससे सिर दर्द में राहत मिलती है। अगर आप चाहे तो सरसों के तेल से मसाज भी कर सकते हैं। सरसों के तेल को थोड़ा सा गर्म करें अब इस तेल से सिर पर मसाज करें। ऐसा करने से भी सिरदर्द में राहत मिलेगी। आप इन सभी उपायों से सिर दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
   दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

संबंधित पोस्ट

શિયાળાની સીઝન પૂર્ણ થાય તે પહેલા ખરીદી લો આ એસી મળશે મોટું ડિસ્કાઉન્ટ

Admin

अगर आप भी चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन उपायों को आजमाएं

Admin

पनीर भुर्जी कैसे बनाते है , घर पर स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं|

Admin

गर्मियों में एनर्जी के लिए दही में यह चीजें मिलाकर जरूर खाएं

Karnavati 24 News

अगर आप भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो इन चीजों का सेवन जरूर करें

Karnavati 24 News

Home made Food spices: घर पर कैसे बनाएं सुगंधित चिकन मसाला पाउडर?

Translate »