Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
શિક્ષણ

फरीदाबाद: आशा कॉन्वेंट स्कूल में साइंस प्रदर्शनी आयोजित, छात्रों ने उत्साह के साथ लिया भाग

फरीदाबाद, 30 जनवरी। सेक्टर-22 स्थित आशा कॉन्वेंट स्कूल में साइंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के पांच स्कूलों के करीब 160 छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में बढ़-चढक़र भाग लिया और कई विषयों पर मॉडल्स प्रदर्शित किए। इस मौके पर शिक्षाविद् प्रदीप गुप्ता, शोभित आजाद, एडवोकेट तरुण अरोड़ा, मंशा पासवान, अलका आर्या, पूजा शर्मा, ललित मदान सहित अन्य गणमान्य लोग साइंस प्रदर्शनी में पहुंचे और विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाया।
साइंस प्रदर्शनी का आयोजन शिक्षाविद् राजेश मदान द्वारा किया कर बच्चों के अंदर के छिपे हुए हुनर को प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान किया जाता है। छात्र-छात्राओं ने साइंस प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी, सोलर पैनल, रोबोटिक्स, हाइड्रोलिक्स, फार्म इरिगेशन, सेव वॉटर, सेव फारेस्ट, सेव एन्वायरमेंट जैसे विषयों पर मॉडल बनाए।
छात्रों ने बताया कि करीब एक महीने की मेहनत से उन्होंने मॉडल्स बनाए हैं। शिक्षाविद् राजेश मदान ने कहा कि बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है उन्हें लगता है आने वाले समय में इन्ही में से कोई बच्चा बड़ा साइंटिस्ट बनकर देश का गौरव बढ़ाएगा। इस मौके पर अध्यापिका अंजली, प्रियंका, संजय चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

અમદાવાદ: હવે ક્યારે લેવાશે જુનિયર ક્લાર્કની પરીક્ષા? IPS હસમુખ પટેલ કહી આ વાત

Admin

देहरादून उत्तराखंड। उत्तराखंड के सभी स्कूल, कॉलेज में होगा एंटी ड्रग्स सेल का गठन, मांगे जा रहे सुझाव।

Admin

ધોરણ 1માં વિદ્યાર્થીઓના પ્રવેશ મુદ્દે ગાંધીનગરમાં શિક્ષણ મંત્રીની અધ્યક્ષતામાં બેઠક

Admin

એપોલો ઇન્ટરનેશનલ સ્કુલ ખાતે આયોજિત ત્રિદિવસીય જિલ્લા કક્ષાના વિજ્ઞાન- ગણિત અને પર્યાવરણ પ્રદર્શનને શિક્ષણ મંત્રી ર્ડા. કુબેરભાઇ ડીંડોરના હસ્તે ખુલ્લો મુકાયો

Admin

જાન્યુઆરીમાં એલડી એન્જીનીયરીંગમાં પ્લેસમેન્ટ પ્રક્રિયા શરૂ થશે, 70થી વધુ કંપનીઓ કેમ્પસમાં ભાગ લેશે

Admin

તારીખ લંબાવાઈ, લેટ ફી સાથે GUJCETમાં રજીસ્ટ્રેશન કરી શકે છે વિદ્યાર્થીઓ

Admin