Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

मध्यप्रदेश में फरवरी के अंत तक सभी 230 विधानसभाओं में बीजेपी के संयोजकों की नियुक्ति हो जाएगी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक होने के साथ ही पार्टी अपने कैडर को बेहतर तरीके से संगठित करने की कोशिश कर रही है। फरवरी के अंत तक सभी 230 विधानसभाओं में बीजेपी के संयोजकों की नियुक्ति कर दी जाएगी एसी संभावना है। विधानसभा संयोजक की नियुक्ति इसी योजना का अगला चरण है। संभागीय और जिला स्तरीय सम्मेलनों में उनके भाषणों में बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा काम करने पर जोर दिया जाता है।

पार्टी चुनावी साल में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना चाहती है। इसलिए अब चुनाव प्रबंधन के लिए हर विधानसभा में संयोजक नियुक्त करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो से तीन नामों की सूची जिलाध्यक्षों से मांगी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लगातार सफलता का राज इसका मजबूत कैडर बेस है। तभी माना जा रहा है कि फरवरी के अंत तक सभी 230 विधानसभाओं में बीजेपी के संयोजकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण के आधार पर पार्टी में कार्यकर्ताओं पर फोकस करने जा रही है। इसलिए संगठन ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उस समुदाय या जाति के एक सक्रिय कार्यकर्ता को, जो वहां सक्रिय और लोकप्रिय हो, संयोजक की जिम्मेदारी दी जाएगी।

संबंधित पोस्ट

असम के सीएम का बयान सभी धर्म के लोगो को करनी होगी एक ही शादी

Admin

लखनऊ : विधुत कर्मियों की हड़ताल पर बोले ऊर्जा मंत्री बातचीत के रास्ते खुले हैं

Karnavati 24 News

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा : कांग्रेस के शासन में हिमाचल प्रदेश से विशेष राज्य का दर्जा हो गया था खत्म

Karnavati 24 News

जांच एजेंसी द्वारा उनकी पत्नी को तलब करने के बाद प्रियंका गांधी ने किया संजय राउत का समर्थन

Karnavati 24 News

વિપક્ષ ‘ડ્રગ્સ પકડાયું’ અને ‘ડ્રગ્સ પકડ્યું’ આ બંને વચ્ચેનો ભેદ સમજે, ડ્રગ્સની રાજનિતી બંધ કરો – સંઘવી

Karnavati 24 News

मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम विवाद में बोले कैलाश विजयवर्गीय, मैंने उनका इंटरव्यू देखा है। उन्होंने कहा है कि…

Admin