Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशराजनीति

बिक्रम सिंह मजीठिया को लगा बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

 

पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने ड्रग्स मामले में मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। इससे पहले कोर्ट ने मजीठिया को राहत देते हुए गिरफ्तारी से बचा लिया था लेकिन सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद मजीठिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

आपको बता दें कि राज्य में सक्रिय ड्रग्स गिरोह की जांच की 2018 में आई रिपोर्ट के आधार पर पंजाब के पूर्व मंत्री के खिलाफ नशीले पदार्थों से संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। ड्रग्स संबंधी एसआईटी के प्रमुख हरप्रीत सिंह सिद्धू ने साल 2018 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में यह रिपोर्ट दाखिल की थी।

मजीठिया के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 20 दिसंबर को ड्रग्स की तस्करी के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। उसके बाद मजीठिया गायब हो गए और फिर हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद मजीठिया सार्वजनिक तौर पर सामने आकर पंचकुला के गुरुद्वारा में मत्था टेका था। उस वक्त कोर्ट ने उन्हें देश नहीं छोड़ने की हिदायत दी थी और व्हाट्सऐप के जरिए अपनी लाइव लोकेशन की जानकारी जांच एजेंसी के साथ साझा करने को कहा था।

संबंधित पोस्ट

दिवाली के बाद में एक्सन में दिखेगी गहलोत सरकार बनाएगी चुनावी माहोल

Admin

“पीएम मोदी के नेतृत्व में कर्नाटक में विकास को गति मिलेगी”: पीयूष गोयल

Admin

अहमदाबाद का कांकरिया कार्निवल पूरी तरह रद्द: फ्लावर शो भी देर से शुरू होगा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक – Gujarat News

Gujarat Desk

15 जून को अयोध्या दौरे पर होंगे आदित्य ठाकरे: अयोध्या के लिए रवाना हुए 1200 युवा शिवसैनिक, संजय राउत ने संभाला पदभार

Karnavati 24 News

वेरावल कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी मिली: मेल मिलने के बाद जिला जज ने कोर्ट खाली किया, बस स्क्वॉड-सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की – Gujarat News

Gujarat Desk

अल्बनीस ने भारत में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए प्रधान मंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

Karnavati 24 News
Translate »