Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

देहरादून उत्तराखंड। चमोली की मानसी नेगी ने वॉकरेस में जीता गोल्ड।

देहरादून उत्तराखंड। गुवाहाटी में चल रही 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चमोली की मानसी नेगी ने जूनियर महिला वर्ग (अंडर 20 वर्ष) की वॉकरेस में राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया है। मानसी ने 10,000 मीटर वॉकरेस 47 मिनट 30 सेकेंड में पूरी की और स्वर्ण पदक जीता।इससे पहले उनका कीर्तिमान इसी रेस में 47 मिनट 59 सेकेंड का था। मानसी अभी तक इस चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। मानसी नेगी इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी देहरादून व मानसी के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि मानसी नेगी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। वह वर्ष 2018 से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एक्सलेंसी सेंटर देहरादून में वॉकरेस का प्रशिक्षण ले रही हैं। चमोली खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि मानसी का खेलों के प्रति गहरा लगाव है। वह अभी तक कई बार राष्ट्रीय स्तर पर वॉकरेस में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। मानसी की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में उत्साह है।

संबंधित पोस्ट

शेफाली देश को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाली छठी कप्तान, ईस खिलाडीयो की सफल क्लब में सामिल

Admin

RCB vs LSG: અગાઉ વિવાદમાં રહી ચૂક્યો છે કોહલી સાથે ઝઘડો કરનાર અફઘાનિસ્તાનનો આ બોલર

Admin

देहरादून उत्तराखंड। बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन के साथी उज्ज्वल ने पहनी फौजी वर्दी।

Admin

વર્લ્ડ ચેમ્પિયન કેપ્ટનનો ઓસ્ટ્રેલિયા સામે ખાસ રેકોર્ડ, રોહિતે ગુમાવી તક

Karnavati 24 News

IND Vs AUS 2nd Test: जडेजा- अश्विन की फिरकी ने फिर किया कमाल , शमी भी चमके

Admin

इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने साहा को लेकर बयान जारी किया, पत्रकार के बारे में कही यह बात

Karnavati 24 News
Translate »