Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष और छह प्रांतीय अध्यक्ष आज कार्यभार करेंगे ग्रहण

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी आज अपने सभी प्रांतीय अध्यक्षों के साथ कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर कल शुक्रवार को दिन भर कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में समारोह की तैयारियां चलती रही। पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा खाबरी के लखनऊ सीमा में प्रवेश करने के साथ ही उनका जगह जगह स्वागत करने की तैयारिया करी जा रही है। खाबरी और उनकी टीम में मौजूद सभी प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा) व योगेश दीक्षित आज  एक साथ ही पदभार ग्रहण करेंगे।

जहाँ एक तरफ पार्टी द्वारा सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी हो रही है। वहीँ दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई समेत अन्य कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव दिनेश सिंह द्वारा प्रदेश भर में फैले पार्टी के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पहुंचे का अव्वाहन किया गया है।   

संबंधित पोस्ट

श्रीलंका के पीएम राजपक्षे का इस्तीफा: हर जगह हिंसा और झड़प, पूरे देश में लगा कर्फ्यू; बांग्लादेश ने बढ़ाया मदद का हाथ

UP Election: फिरोजाबाद में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अमित शाह की चुनावी सभा, सपा-बसपा पर जमकर बरसे

Karnavati 24 News

‘રાષ્ટ્રપતિનું આ પહેલું સંબોધન…’, સંસદમાં વિપક્ષના હંગામાથી પ્રહલાદ જોશી નારાજ

Admin

दिल्ली आबकारी नीति मामला: BRS MLC कविता 11 मार्च को ईडी के सामने पेश होंगी

Karnavati 24 News

राहुल गांधी की फर्जी क्लिप चलाने के मामले में संपादक की याचिका पर सुनवाई करेगा SC

Karnavati 24 News

कर्नाटक में पीछली बार बहुमत से दूर भाजपा ईस बार फिर से सत्ता पे आने पे क्यां प्लान बना रही है?

Admin
Translate »