Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

अखिलेश ने बताया बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने का उपाय

लगातार तीसरी बार  समाजवादी पार्टी का अध्‍यक्ष चुने जाने के बाद उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को किस प्रकार केंद्र की सत्ता से हटाया जा सकता है इसका उपाय बताया है। उन्होंने कहा है जब उत्तर प्रदेश से बीजेपी भागेगी तभी केंद्र से उसका सफाया होगा। आज लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजवादी पार्टी  नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, ‘‘2024 में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए हमें आगे की लड़ाई के वास्ते तैयार रहना है और उत्तर प्रदेश इस लड़ाई में मुख्य भूमिका में होगी।’

आगे वो कहते हैं की, ‘जब उत्तर प्रदेश से भाजपा भागेगी तभी केन्द्र से उसका सफाया होगा, इसके लिए हमें बूथ स्तर तक पार्टी और संगठन को मजबूत बनाना होगा तथा जनता के बीच अपनी नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाना होगा।’ इससे पहले अखिलेश यादव  ने ट्वीट कर कहा, ‘आज से शुरू हो रही है — नयी जिम्मेदारी — अब है नए संकल्पों की तैयारी’ इस ट्वीट में अखिलेश ने संबोधन के मुद्रा की अपनी तस्वीर साझा की जिसकी पृष्ठभूमि में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का चित्र लगा हुआ है।

संबंधित पोस्ट

23 साल बाद अजमेर पहुंची ममता बनर्जी: टी एम सी प्रवक्ता गौखले की गिरफ्तारी पर बोलीं-बहुत बुरा हुआ

Admin

नेहरू जी पर पीएम मोदी बोले ये बात की !

Venkaiah Naidu Farewell: ‘जैसे पहला प्यार याद रहता है वैसे ही…’ राज्यसभा में बोले राघव चड्ढा तो वेंकैया नायडू ने हंस कर यूं दिया जवाब

Karnavati 24 News

ચૂંટણી 2023: “મેઘાલયમાં ખુલશે ફિલ્મ સિટી, દરેક જગ્યાએ ભાજપની લહેર”: રવિ કિશન

Admin

मुलायम की सीट से बहू डिंपल लड़ेंगी चुनाव।

Admin

TMC में कैसे शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा? इस शख्स के रोल को बताया अहम, ममता बनर्जी पर दिया ये बयान

Karnavati 24 News
Translate »