Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

मुलायम की सीट से बहू डिंपल लड़ेंगी चुनाव।

डिंपल यादव फिर चुनावी मैदान में उतर रहीं हैं। वह मुलायम की सीट मैनपुरी से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके नाम की घोषणा कर दी है। मुलायम के निधन से यह सीट खाली हुई है। इस सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग है।डिंपल सियासी दंगल में 3 साल बाद वापसी कर रहीं हैं। 2019 में उन्होंने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें वह भाजपा के सुब्रत पाठक से हार गईं थीं। तब से वह सीधे तौर पर राजनीति में नहीं उतरीं। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कौशांबी समेत कुछ सीटों पर प्रचार किया था। 44 साल की डिंपल 5वीं बार चुनाव लड़ेंगी। मैनपुरी सपा की पारिवारिक सीट है। 1996 में यहां मुलायम सिंह ने पहली बार चुनाव लड़ा था। तब से इस सीट पर सपा का कब्जा है। तेज प्रताप यादव और धर्मेंद्र यादव ने भी अपनी सियासी पारी की शुरुआत इसी सीट पर जीत से की थी। मुलायम के निधन के बाद इस सीट पर तेज प्रताप यादव और धर्मेंद्र यादव का नाम भी चल रहा था। हालांकि, अखिलेश ने डिंपल के नाम पर आखिरी मुहर लगाई है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि मुलायम की सीट यानी उनकी विरासत पर डिंपल के उतारने के गहरे सियासी मायने भी हैं। डिंपल अब फिर सक्रिय राजनीति में आएंगी।

संबंधित पोस्ट

सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार से बंदी सिंघो की रिहाई की मांग की

Karnavati 24 News

નોર્થ ઈસ્ટમાં ફરી ચાલ્યું મોદી મેજીક, 8માંથી 6 રાજ્યોમાં ભાજપની સરકાર; ઘટી રહી છે કોંગ્રેસની જમીન

Admin

एथलीट पीटी उषा और संगीत मास्टरो इलैयाराजा राज्यसभा के लिए नॉमिनेटेड

Karnavati 24 News

देरी से पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, विश्वेंद्र सिंह ने लगाई लताड़

Karnavati 24 News

“હવે પીએમ અદાણીનું નામ લેતા પણ ડરે છે”, BBC ઓફિસમાં IT સર્વેને લઈને આવ્યું ઓવૈસીનું નિવેદન

Admin

पॉलिटिक्स: गुजरात कांग्रेस में 7 नेताओं को नियुक्त किया कार्यकारी अध्यक्ष, जिग्नेश मेवानी सहित ये नाम शामिल

Karnavati 24 News
Translate »