Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

VIDEO – गुजरात में चुनाव से पहले रिटायर्ड आईपीएस अधिकारीओने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राष्ट्रपति को लिखा पत्र, बहस का वीडीयो वायरल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी वाले बयान के खिलाफ देश के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियोंने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। इस पत्र पर कुल 30 सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं। देश के राष्ट्रपति को संबोधित इस पत्र में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल के गुजरात दौरे की एक घटना का जिक्र करते हुए केजरीवाल का विरोध किया है। अगर इस बारे में विस्तार से बात करें तो गुजरात में चुनाव की गूँज बज रही है। इस बार गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है।विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल गारंटी पर गारंटी देते हुए लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। तभी ये मामला भी सामने आया है।

गुजरात में हुआथा ये विवाद

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल इस समय लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी गुजरात में भी काफी सक्रिय है। आपके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं और तरह-तरह की गारंटी दे रहे हैं। कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में एक रिक्शा वाले के घर खाना भी खाया था। इसी बीच अरविंद केजरीवाल रिक्शा चलाकर रिक्शा वाले के घर पहुंच गए। इस बीच गुजरात पुलिस के अधिकारी केजरीवाल को बचाने पहुंचे। मिलती जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। उन्होंने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा कि पुलिस की भावना दुभाई है। इस पत्र पर कुल 30 सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं।

सुरक्षा के मामले में रिक्शा में बैठने से रोकने पर वीडियो भी हुआ वायरल

कुछ दिन पहले गुजरात के दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल रिक्शा पर सवार होकर रिक्शा चालक के घर खाना खाने पहुंचे। इस बीच गुजरात पुलिस के अधिकारी केजरीवाल को सुरक्षा देने पहुंचे। प्रोटोकॉल के चलते उनका पुलिस से विवाद हो गया, जिसने उसे रिक्शा में चढ़ने से रोक दिया।

ये बात से हुई ज्यादा नाराजगी 

अरविंज केजरीवाल गुजरात अहमदाबाद में घाटलोडीया रीक्शा चालक के घर पहुंचे थे, तब उन्होंने पुलिस अधिकारी को कहा था की उन्हें सुरक्षा नहीं चाहिए। अब इस घटना को लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा कि अरविंद केजरीवाल की भाषा ने पुलिस की भावनाओं को आहत किया है। पत्र में अहमदाबाद में एक रिक्शा की सवारी के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ अरविंद केजरीवाल के दुर्व्यवहार का उल्लेख है।

https://drive.google.com/file/d/1SPipAmW48HaSna-_6N7ZKcDUuADaMjCE/view?usp=sharing

संबंधित पोस्ट

योगी का निर्देश, मेडिकल कालेज और यूनिवर्सिटी का निर्माण समय से हो

किसान नेता द्लेवाल ने कहा अगर किसी किसान का नुकसान हुआ तो सरकार जिम्मेदार होगी

Admin

पंजाब में आर्थिक रूप से ठीक लोगों के नीले कार्ड काटे जायेंगे

Admin

मुंबई महाराष्ट्र की है, किसी के बाप की नहीं”: देवेंद्र फडणवीस

Admin

मेघालय चुनाव: राहुल गांधी ने भाजपा पर किया हमला, BJP और RSS को कह दिया क्लास बुली

Admin

नेस्ले मोगा द्वारा ग्राम मल्लिया विद्यालय में पेयजल टंकी का उद्घाटन

Karnavati 24 News
Translate »