Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ताजा समाचारदेशराजनीति

बीजेपी का भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टी-शर्ट पर वार

बीजेपी ने राहुल गांधी की टी-शर्ट पर कमेंट किया था भाई कांग्रेस ने भी मोदी जी के सूट और चश्मे पर कमेंट किया और कांग्रेस ने बीजेपी से कहा कि आप बेरोजगारी पर बात करिए और महंगाई पर बात करिए

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को राहुल गांधी तामिलनाडु में हैं। वहां उनके कार्यक्रम से ज्यादा उनकी टीशर्ट चर्चा में है। राहुल गांधी ने बरबेरी कंपनी की सफेद रंग की टीशर्ट पहनी है। भाजपा ने उनकी फोटो ट्वीट करके लिखा- भारत देखो 41 हजार की टीशर्ट। भाजपा ने अपने ट्वीट में कंपनी की ऑनलाइन सेल का प्राइस टैग भी दिखाया है।
भाजपा के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस ने लिखा- अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो… बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी।

एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी निकाल रही है और मैं पार्टी का मेंबर हूं। इसलिए मैं इस यात्रा में शामिल हूं। उन्होंने कहा- यात्रा का मकसद साफ है, हम देश के लोगों को जोड़ने के लिए निकले हैं। राहुल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा से मुझे इस देश और अपने बारे में समझ आ जाएगी। मैं 2-3 महीने में समझदार हो जाऊंगा।

संबंधित पोस्ट

क्राइम: दोस्त के बेटे को प्लाॅट बेचने के लिए दिया तो वह हड़प कर गया, चार पर केस दर्ज

Admin

भगवंत मान फिर चंडीगढ़ की पकड़ में, आप नेता भी रहे साफ |

Karnavati 24 News

दिल्ली – राहुल की प्रेस कांफ्रेस पर बीजेपी का जोरदार हमला

Karnavati 24 News

लखनऊ : निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान सुबह 7 बजे से शुरू, सीएम योगी ने गोरखपुर में डाला वोट

Admin

सूदखोरों ने 10 लाख के बदले 54 लाख वसूले: परेशान होकर पीड़ित ने सुसाइड की कोशिश की, सूरत से एक आरोपी गिरफ्तार – Gujarat News

Gujarat Desk

पंजाब कैबिनेट: 11 में से सात मंत्रियों पर आपराधिक मामले, ९ मंत्री करोड़पति

Karnavati 24 News
Translate »