Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

मनचाही प्रेगनेंसी के लिए महिलाऐं जाती हैं इस शख्स के पास, अभी तक 900 महिलाऐं को कर चुका है प्रेगनेंट

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में एडम हूपर नामक शख्स महिलाओं को गर्भवती बनाने के मिशन पर हैं। एडम ने क्वींसलैंड में बेबी मेकिंग टूर का ऐलान करके सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इस 10 दिनों के टूर पर एडम ओवुलेट करने वाली महिलाओं को गर्भवती करने के मिशन पर हैं।

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म विक्की डोनर ने कुछ सालों पहले खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में एक्टर ने एक ऐसे युवक का किरदार निभाया था जो स्पर्म डोनेट करता है। इस फिल्म के माध्यम से निर्देशक ने स्पर्म डोनेशन के विषय को लोगों के सामने रखने की कोशिश की थी। बता दे कि, स्पर्म डोनेशन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसकी मदद से निसंतान दंपती अपना खुद का परिवार शुरू कर सकते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में एडम हूपर नामक शख्स महिलाओं को गर्भवती बनाने के मिशन पर हैं। एडम ने क्वींसलैंड में बेबी मेकिंग टूर का ऐलान करके सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इस 10 दिनों के टूर पर एडम ओवुलेट करने वाली महिलाओं को गर्भवती करने के मिशन पर हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एडम हूपर दो बच्चों के पिता हैं। वे महिलाओं को अपना स्पर्म डोनेट करते हैं ताकि वे मातृत्व का सुख ले सकें। उन्होंने ऐलान किया है कि वे इस टूर में फ्री में स्पर्म देंगे। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के कानून के मुताबिक स्पर्म डोनेट करने के लिए पैसे लेना अवैध है। एडम ने कहा कि वे स्पर्म इसलिए डोनेट करते हैं ताकि निसंतान दंपत्ति भी माता पिता बनने की खुशी का अनुभव कर सकें।

कूरियर मेल से बातचीत में एडम ने कहा, “मैं जो करता हूं उसमें मेरा कोई स्वार्थ नहीं है। मैं तो उन बच्चों को भी जीवन देने के लिए तैयार हूं जो मेरे स्पर्म से पैदा हुए हैं। उनका कहना है कि जो बच्चे उनके स्पर्म से पैदा हुए हैं और वो अपने जन्मदाता के बारे में जानना चाहते हैं वो मुझसे मिल सकते हैं। अगर उन्हें मेरी जरूरत पड़ेगी तो वो भी मैं करने के लिए तैयार हूं।”

संबंधित पोस्ट

*દેશની યુવા શક્તિ કરશે #ViksitBharat નું નિર્માણ…*

Karnavati 24 News

 Indian Army: ग्रुप सी के पदों के लिए की जा रही भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि

Karnavati 24 News

મહાનગરપાલિકાના કરોડોના પ્રોજેકટોનું 2022માં સમયાંતરે થશે લોકાપર્ણ

Karnavati 24 News

ગુજરાત કોંગ્રેસના પ્રમુખ અને રાજ્યસભા સાંસદ શ્રી શક્તિસિંહ ગોહિલ જી એ દેશના પૂર્વ વડાપ્રધાન ડૉ.મનમોહન સિંહને શ્રદ્ધાંજલિ આપી

Karnavati 24 News

अक्षय कुमार की बेटी नितारा हाइट में हो गई हैं पापा के कंधे तक, लेटेस्ट PHOTO देख कर फैंस बोले- ये तो मम्मी ट्विंकल खन्ना जैसी दिखती है

Admin

ભરૂચ કોંગ્રેસ ના નારાજ પૂર્વ હોદ્દેદારો વિધિવત રીતે ભાજપ માં જોડાશે

Translate »