Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

यशराज फिल्म्स ने ‘पठान’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर शाहरुख के फैंस को दिया खास तोहफा

मेगास्टार शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लिए हैं. शाहरुख खान की पहली फिल्म ‘दीवाना’ 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी. इस खास दिन पर यशराज फिल्म्स ने शाहरुख के फैंस को खास तोहफा दिया है. शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ की रिलीज डेट के साथ ही एक मोशन पोस्टर भी रिलीज किया गया है. यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी.

यशराज फिल्म्स ने इस खास दिन पर शाहरुख की अविश्वसनीय यात्रा का जश्न मनाने के लिए फिल्म ‘पठान’ का एक मोशन पोस्टर जारी किया है. पोस्टर के साथ ही सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है. फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होने के लिए तैयार है.

शाहरुख का फर्स्ट लुक
फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान ने एक भारतीय एजेंट की भूमिका निभाई है. इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक बहुत ही शानदार है. शाहरुख खान को इस तरह के लुक में शायद ही पहले किसी ने देखा होगा. किंग खान ने सोशल मीडिया पर अपना मोशन पोस्टर शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लॉन्ग बूट्स और पैंट-शर्ट पहन रखी है. वहीं हाथ में बेहद खतरनाक दिखने वाली बंदूक लिए खड़े हैं.

संबंधित पोस्ट

ऐसे हुई थी वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल की दोस्ती की शुरुआत, फिर हो गया प्यार

Karnavati 24 News

गुजरात के लुटेरे दूल्हे को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा: कुंवारा हूं कहकर 4 शादियां की; टीचर के 44 लाख कैश-जेवर, मोबाइल लेकर भागा था – Chhattisgarh News

Gujarat Desk

बेटी से अश्लील हरकत के आरोपी पिता ने जान दी: पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, बड़ी बेटी ने दर्ज करवाई थी शिकायत – Gujarat News

Gujarat Desk

सूरत में बूटलेगर ने कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश की: पहली बार में बचा तो यू-टर्न लेकर टक्कर मारी, थाने लाए तो पीएसओ को जड़ा थप्पड़ – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात में 16 IAS अधिकारियों के तबादले: अर्बन डेवलपमेंट विभाग की जॉइंट सेक्रेटरी शालिनी दुहान डांग की कलेक्टर बनीं – Gujarat News

Gujarat Desk

Video: ‘इसीलिए तूने मुझे बुलाया’, बिग बॉस 15 में सलमान खान के बुलावे पर आए मिथुन चक्रवर्ती, भाईजान ने ऐसे खींची दादा की टांग

Karnavati 24 News
Translate »