Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

हनीमून एन्जॉय करने पहुंची कश्मीर अभिनेत्री मौनी रॉय, पति संग शेयर की तस्वीरें

टेलीविज़न की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मौनी रॉय ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ धूमधाम से शादी की। अभिनेत्री की शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रही थी। बीते दिनों अभिनेत्री ने अपनी और अपने पति सूरज की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

अभिनेत्री मौनी रॉय इस समय अपने पति के साथ कश्मीर में हनीमून मना रही हैं। बर्फीली वादियों से अभिनेत्री ने पति के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। अभिनेत्री अपने पति सूरज नांबियार के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। दोनों की लव केमिस्ट्री और तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर अब तक पांच लाख से ज्यादा लोग अपना दिल हार गए हैं। अभिनेत्री के फैंस और सेलिब्रिटी फ्रेंड्स तस्वीरों पर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों साल 2019 के नए साल पर एक दूसरे से मिले थे। दोस्ती के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। अभिनेत्री ने अपने रिलेशनशिप को हमेशा ही पब्लिक की नजरों से बचा के रखा। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल मौनी की माँ और सूरज के माता-पिता ने मंदिरा बेदी के घर पर दोनों की शादी पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी।

संबंधित पोस्ट

प्रतीक गांधीने फिल्म वलम जाने का ट्रेलर शेर करते हुए यह लिखा

Admin

मैं अटल हूं बायोपिक का मोशन पोस्टर रिलीज, वाजपेयी की भूमिका निभाएंगे पंकज

Admin

गुजरात में कारोबारी ने पूरे गांव का कर्ज चुकाया: किसानों पर 90 लाख का कर्ज था, मां की पुण्यतिथि पर पूरे पैसे बैंक में जमा कराए

Gujarat Desk

अहमदाबाद एयरपोर्ट से 4 करोड़ का गांजा जब्त: बैंकॉक से आई युवती ट्रॉली बैग में छिपाकर लाई थी, बैग गुम होने से हुआ पर्दाफाश

Gujarat Desk

40-50 की उम्र के दंपती ज्यादा मांग रहे तलाक: फैमिली कोर्ट में 1.28 लाख केस पेंडिंग, इनमें 65% जोड़े उच्च शिक्षित – Gujarat News

Gujarat Desk

अहमदाबाद में बांग्लादेशी घुसपैठियों के अवैध निर्माण पर एक्शन: गुजरात हाईकोर्ट ने भी स्टे की याचिका ठुकराई, सरकार बोली- चार बांग्लादेशी अलकायदा से जुड़े

Gujarat Desk
Translate »