Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

Yogi Oath Ceremony: यूपी में भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार 25 मार्च को लेगी शपथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह शहीद पद स्थित इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को शाम 4 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी के साथ उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री शपथ लेंगे।

25 मार्च की शाम 4 बजे होगा योगी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहणविपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं को भी निमंत्रण दिया जाएगा- सूत्रशपथ ग्रहण कार्यक्रम लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा
Yogi Adityanath Oath Ceremony: उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को शाम 4 बजे होगा। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण सामारोह का आयोजन राजधानी में शहीद पथ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में किया जाएगा। भाजपा सूत्रों के अनुसार इससे पहले संभवत: 21 मार्च को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुना जाएगा।

समझा जाता है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। भाजपा सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण से पहले, योगी आदित्यनाथ, जिन्होंने हाल ही में संपन्न चुनावों में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाई, को सदन का नेता चुना जाएगा और वह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं की पर्याप्त भागीदारी होगी। जानकारी के मुताबिक, योगी के शपथ ग्रहण समारोह में करीब 45 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसमें 200 वीवीआईपी अतिथियों की सूची तैयार की गई है।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के शपथ ग्रहण में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी समारोह में शामिल होने की उम्मीद है, विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं को भी निमंत्रण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समारोह की व्यापक तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जिसमें योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, को भी आमंत्रित किया जाएगा। भाजपा सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय का आकार या कौन कौन विधायक मंत्री पद शपथ लेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 403 सदस्यीय विधानसभा में 255 सीटें जीतीं और उसके सहयोगियों ने 18 अन्य सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त किया। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव हुए और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए गए।

संबंधित पोस्ट

क्राइम: दोस्त के बेटे को प्लाॅट बेचने के लिए दिया तो वह हड़प कर गया, चार पर केस दर्ज

Admin

RBI की रिपोर्ट: लेनदेन के लिए सबसे पसंदीदा 100 रुपये का नोट; 97% लोगों को असली-नकली की पहचान

Karnavati 24 News

गुजरात में पतंगबाजी से जुड़ी घटनाओं में 15 की मौत: करीब 200 हुए घायल, मरने वालों में 3 और 5 साल के दो बच्चे भी शामिल – Gujarat News

Gujarat Desk

दिल्ली हिंसा लाइव: सामने आए 100 वीडियो, 21 आरोपी गिरफ्तार; सब इंस्पेक्टर ने बताया- किसी ने 7-8 राउंड गोलियां चलाईं, मैं उसे देख नहीं पाया

Karnavati 24 News

PM મોદીની યુરોપ મુલાકાતનો છેલ્લો દિવસઃ આજે ડેનમાર્કમાં નોર્ડિક સમિટમાં ભાગ લેશે, ફ્રાન્સના રાષ્ટ્રપતિને અભિનંદન આપવા પેરિસ પણ જશે

हरियाणा से UP का आतंकी गिरफ्तार: फरीदाबाद में खंडहर में छिपाए 2 हैंड ग्रेनेड बरामद; गुजरात ATS ने पकड़ा, नाम बदलकर रह रहा था – Faridabad News

Gujarat Desk
Translate »