Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

अभिनेता कुणाल कपूर की पत्नी नैना बच्चन ने दिया बेटे को जन्म

 

बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर की पत्नी नैना बच्चन ने बेटे को जन्म दिया है। फिल्म ‘द एंपायर’ फेम अभिनेता कुणाल कपूर ने सोमवार को अपने घर में नन्हे मेहमान के आने की सूचना दी। पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर नैना बच्चन पहली बार मां बनी हैं। फिल्म ‘रंग दे बसंती’, ‘आजा नचले’ और ‘लव शव ते चिकन खुराना’ जैसी फिल्मों के लिए सराहे गए अभिनेता कुणाल ने यह जानकारी एक ट्वीट के जरिये दी।

 

अभिनेता ने कहा, ‘नैना और मुझे अपने सभी शुभचिंतकों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम एक बेटे के मां-बाप बन गए। इस महती कृपा के लिए हम भगवान के प्रति कृतज्ञ हैं।’ नैना बच्चन अभिनेता अमिताभ बच्चन की भतीजी हैं, जिन्होंने वर्ष 2015 में सेशल्स में आयोजित एक निजी पारिवारिक समारोह में कुणाल से शादी रचाई थी। अभिनेता को पिछली बार वर्ष 2021 में नेटफ्लिक्स पर जारी फिल्म ‘अनकही कहानियां’ में देखा गया गया था।

संबंधित पोस्ट

गुजरात की पहली अमृत भारत ट्रेन चली: पीएम मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई, ट्रेन अभी वीकली; 2 महीने बाद डेली चलेगी – Gujarat News

Gujarat Desk

फहाद फासिल की 5 फिल्में जो आपको उनका और बड़ा फैन बना देंगी

Karnavati 24 News

बोल्डनेस में जाह्नवी कपूर ने दी भाभी मलाइका अरोड़ा को मात

Karnavati 24 News

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन साइट पर हादसा: रेलवे ट्रैक बाधिक होने से 25 ट्रेनें रद्द, 5 रीशेड्यूल तो 6 ट्रेनों का रास्ता बदला गया – Gujarat News

Gujarat Desk

Box Office Records: ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ के बाद 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी ‘RRR’, 16वें दिन कमाए 21 करोड़ रुपये

Karnavati 24 News

महेश बाबू करेंगे बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू ! कहा था मुझे बॉलीवुड अफोर्ड नही कर सकता है।

Karnavati 24 News
Translate »