Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

Punjab election 2022: एक ओर ड्रग्स की बिक्री के आरोप वाले लोग, दूसरी ओर ईमानदार आदमी, पंजाब में कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल

भगवंत मान ने कहा अगर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार आएगी तो पुलिस सिर्फ पुलिस का काम करेगी, कोई राजनीतिक दखलंदाजी नहीं होगी.
पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली के मुख्यंमत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पंजाब के दौरे पर हैं. पंजाब के फिल्लौर में केजरीवाल और आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने जनता को संबोधित किया. केजरीवाल ने कहा, ‘हमने पूरे पंजाब में चुन-चुन कर ईमानदार लोगों को टिकट दिया है ताकि पंजाब में ईमानदार सरकार बने. हमारे भगवंत मान जी के पास भी पैसे नहीं हैं. यह कट्टर ईमानदार हैं.उन्होंने आगे कहा, पंजाब को एक बेहद ईमानदार सीएम की जरूरत है. एक तरफ हमारे पास ड्रग्स बिक्री के आरोप वाले लोग हैं, जिन पर रेत खनन के आरोप हैं. दूसरी तरफ एक बहुत ही ईमानदार आदमी है जिसने कभी किसी से 25 पैसे भी नहीं लिए.

केजरीवाल ने कहा, ‘एक तरफ बादल हैं, तो दूसरी तरफ चन्नी है और एक तरफ भगवंत मान हैं. पंजाब में अगर कोई एक आदमी विधायक बन जाए तो 5 साल में अपनी तीन-चार कोठियां बनवा लेता है. 4-5 बड़ी-बड़ी गाड़ियां आ जाती हैं. यह (मान) 7 साल से सांसद हैं, लेकिन आज भी किराए के घर में रहते हैं. पंजाब को सबसे बड़ी ज़रूरत है कि उसको आज एक कट्टर ईमानदार मुख्यमंत्री चाहिए. एक तरफ वह लोग हैं जिन पर ड्रग्स बेचने के आरोप हैं, एक तरफ वो लोग हैं जिन पर रेता बेचने का आरोप है और एक तरफ कट्टर इमानदार भगवंत मान है.’

खेती को फायदेमंद धंधा बनाएंगे- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि कल मुझे कुछ दुकानदार मिले. उन्होंने बताया कि हमें फ़िरौती के फ़ोन आते हैं. सबसे पहले हम ये बंद करवाएंगे. आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो पुलिस सिर्फ पुलिस का काम करेगी, कोई राजनीतिक दखलंदाजी नहीं होगी. मान ने कहा, ‘अगर किसी ने गलत आदमी को छुड़ाने की कोशिश की तो सबसे पहले कार्रवाई हम अपने विधायक मंत्री पर करेंगे. व्यापारियों को अच्छा माहौल मिलेगा और खेती को फायदेमंद धंधा बनाएंगे. सरकारी स्कूल बढ़िया करेंगे. 1 दिन मनीष जी (दिल्ली के डिप्टी सीएम) के स्कूल गया तो डीसी जज और मजदूर का बच्चा एक साथ बैठ कर पढ़ रहे थे. यह देखकर मेरी आंखों में पानी आ गया.

दिल्ली में मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने एक कानून बनाया की टीचर से पढ़ाई के अलावा और कोई काम नहीं करवाया जाएगा. यह जो चुनाव के काम में टीचरों को लगाया जाता है वह नहीं होगा. यहां पर टीचरों से पढ़ाई के अलावा बाकी सब काम करवाया जाता है यहां तक कि बॉर्डर से कौन-कौन आ रहा है यह देखने को भी कहा जाता है. अच्छे अस्पताल बनाएंगे.

संबंधित पोस्ट

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के आने के पहले किया अयोध्या का दौरा, पीएम मोदी अयोध्या को देंगे कई सौगात।

Admin

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, लगभग 2 करोड़ वैक्सीन शॉट पात्र लाभार्थियों को किए वितरित

Karnavati 24 News

छोटा राजन गैंग का मास्टरमाइंड साधु बनकर छिपा था: नेपाल, वियतनाम‎ और कंबोडिया में भी शरण ले चुका है गैंगस्टर बंटी पांडे – Gujarat News

Gujarat Desk

पनकी ओवरब्रिज, कल्याणपुर, गुरुदेव पैलेस और शारदा नगर क्रॉसिंग पर आरओबी प्रस्ताव को चौड़ा किया जाएगा।

बेटे ने माता-पिता को चाकू मार खुद को घायल किया: पिता की मौत, मां की हालत गंभीर; आर्थिक तंगी और घरेलू कलह बनी वारदात की वजह – Gujarat News

Gujarat Desk

दिल्ली के अलीपुर में दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत, PM ने जताया दुख

Karnavati 24 News
Translate »