Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

Govinda का बड़ा ख़ुलासा! बताया- ‘बेटी के होने तक इसलिए छुपाई थी शादी’

 

गोविंदा ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फ़िल्मों में अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी है। उनकी एक्टिंग बेहद शानदार रही हैं। तक़रीबन हर जॉनर की फ़िल्मों से गोविंदा ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। ख़ासकर, उनकी कॉमिक टाइमिंग का अलग ही अंदाज़ हैं।

 

कहते हैं कि गोविंदा की कॉमेडी फ़िल्मों की सफलता से पहले इस जॉनर को दूसरे दर्ज़े का समझा जाता था, मगर 90 के दशक और नई सदी में गोविंदा ने कॉमेडी जॉनर को नई ऊंचाई पर पहुंचाया और फ़िल्ममेकर्स ने इसे गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। उनकी हर एक फिल्म लोगों को काफ पंसद आती थी।

बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने पत्नी सुनिता आहुजा से शादी को छुपीकर रखा था। गोविंदा की बेटी होने के बाद गोविंदा ने अपनी और सुनिता की शादी के बारें में लोगों को बताया था। गोविंदा और सुनीता ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था।गोविंदा ने इंटरव्यू में बताया जब उनकी बेटी टीना का जन्म हुआ तब उन्होंने अपनी शादी के बारे में लोगों को बताया था।

गोविंदा ने अपने और सुनीता के रिश्ते को लेकर कहा कि जब मां की परमिशन मिली तो उसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी लेकिन वह उस वक्त उसे सबके सामने नहीं लेकर आए। गोविंदा ने बताया वह डरते थे कि उनका करियर कोई छीन लेगा। गोविंदा ने कहा, उस समय मेरा करियर मेरी गुड़िया की तरह हुआ करता था। मैं डरता था कि कोई मेरी गुड़िया को छीन लेगा। वह अपना करियर को लेकर काफी डरते थे। जिसके कारण ही वह अपनी शादी को छुपाकर रखा था।

सुनीता ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि वह गोविंदा से बेहद ही प्यार करती हैं। वह काफी लक्की हैं कि उन्हें गोविंदा की तरह पति मिला हैं। सुनीता की इन बातों को सुनकर गोविंदा भी इमोशनल हो गए थे। गोविंदा और सुनीता काफी शानदार लगते हैं।

संबंधित पोस्ट

सूरत के स्कूल में नॉनवेज पार्टी पर प्रिंसिपल को नोटिस: मां सरस्वती की मूर्ति ढंककर चिकन-मटन परोसा गया, पूर्व छात्रों की ‘गेट-टु-गेदर’ पार्टी थी

Gujarat Desk

कार ट्रक में घुसी, बर्तन व्यवसायी सहित दो की मौत: चित्तौड़गढ़ कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा था परिवार, कार में सवार पत्नी स्वस्थ – Udaipur News

Gujarat Desk

वडोदरा अंतरराष्ट्रीय मैराथन के 12वें सीजन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना: अमेरिका, सिंगापुर समेत 7 देशों सहित देशभर से 1,23,900 लोगों ने दौड़ लगाई – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात में कारोबारी ने पूरे गांव का कर्ज चुकाया: किसानों पर 90 लाख का कर्ज था, मां की पुण्यतिथि पर पूरे पैसे बैंक में जमा कराए

Gujarat Desk

सूरत में गुमशुदा बच्ची की तलाश के लिए ड्रोन उड़ाया: CCTV से मिला सुराग, 12 घंटे से लापता बच्ची 45 मिनट में मिल गई – Gujarat News

Gujarat Desk

भूपेन्द्र झाला की और तीन दिन की रिमांड मंजूर: कंपनी में फिक्स्ड डिपॉजिट 3 साल में दोगुना करने का लालच देकर 6000 करोड़ का घोटाला किया – Gujarat News

Gujarat Desk
Translate »