Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
बिज़नेस

गोल्ड एक्सचेंज: भारत में जल्द आएगा गोल्ड एक्सचेंज! सेबी ने तैयार किया खाका, पढ़ें पूरी जानकारी

जानकारों का मानना है कि गोल्ड एक्सचेंज पर न्यूनतम एक ग्राम से सोने से ट्रेडिंग शुरू हो सकती है. हालांकि, सेबी ने इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
सोना (Gold) खरीदते समय ग्राहक के मन में हमेशा एक बड़ा सवाल हिचकोले मारता रहता है. ग्राहकों को सोने की शुद्धता (Gold Purity) को लेकर काफी टेंशन रहती है. ग्राहक के मन में शुद्धता को लेकर सवाल रहते हैं कि जिस सोने के लिए वह अपनी मेहनत की कमाई खर्च कर रहा है, क्या वह उस लायक है यानी क्या वह सोना शुद्ध है? लेकिन, अब सोने की शुद्धता को लेकर आपकी टेंशन पहले की तुलना में अब कम हो सकती है. जी हां, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी (SEBI) ने देश के पहले गोल्ड एक्सचेंज का खाका पेश कर दिया है. सेबी द्वारा गोल्ड एक्सचेंज का खाका तैयार होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में अब जल्द ही गोल्ड एक्सचेंज शुरू हो जाएगा.

गोल्ड एक्सचेंज से देश में होगी शुद्ध सोने की खरीद और बिक्री
गोल्ड एक्सचेंज की मदद से देश में शुद्ध सोने की खरीदारी और बिकवाली हो सकेगी. इतना ही नहीं, देश में गोल्ड एक्सचेंज शुरू होने से, दुनिया में सोने के भाव तय करने में भारत की भूमिका को जबरदस्त ताकत मिलेगी.

सेबी ने गोल्ड एक्सचेंज का जो खाका पेश किया है, उसके मुताबिक फिजिकल गोल्ड जमा करने पर एक इलेक्ट्रॉनिक रशीद दी जाएगी. ये रशीद, गोल्ड एक्सचेंज पर ट्रेड होगी. इस इलेक्ट्रॉनिक रशीद को जमा करके फिजिकल सोने की डिलिवरी भी ली जा सकेगी.

कैसे काम करेगा गोल्ड एक्सचेंज प्लेटफॉर्म
गोल्ड एक्सचेंज भी शेयर की तरह काम करेगा. अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आपको किसी ब्रोकर की मदद से गोल्ड एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर जाना होगा. जिसके बाद प्लेटफॉर्म पर आपको सोने की खरीदारी से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे, जैसे- आपको कितना सोना चाहिए और कितनी शुद्धता का चाहिए. ऐसे ही सोना बेचने वाला भी ब्रोकर के जरिए ही गोल्ड एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर आएगा और अपनी जरूरत बताएगा. गोल्ड एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर सोना खरीदने वाले और बेचने वाले, दोनों को इलेक्ट्रॉनिक रशीद रिसिप्ट दी जाएगी. बता दें कि ये रिसिप्ट ही गोल्ड एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर ट्रेड होगी. ट्रेडिंग शुरू होने पर जब बिकवाल और खरीदार के बीच जरूरी बातों पर सहमति हो जाएगी तो ऐसे में डील पक्की मानी जाएगी.

गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई
गोल्ड एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर यदि कोई भी खरीदार या बिकवाल सोने के ट्रेड में गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकेगी. इंडिया इंफोलाइन के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी और करेंसी) अनुज गुप्ता ने बताया कि डील पक्की होने के बाद यदि कोई खरीदार या बिकवाल डील को कैंसल करता है या किसी कोई भी शख्स डील को लेकर गलत जानकारी देता है तो गोल्ड एक्सचेंज उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है.

सेबी के खाके के मुताबिक स्टॉक एक्सचेंज भी सोने की खरीद और बिक्री के लिए अलग प्रोडक्ट शुरू कर सकेंगे. केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि सेबी ने गोल्ड एक्सचेंज के लिए यह विकल्प खुला रखा है कि मौजूदा एक्सचेंज भी इसे लेकर अलग ब्रांच शुरू कर सकते हैं या फिर कोई नया एक्सचेंज ही शुरू हो सकता है.

जानकारों का मानना है कि गोल्ड एक्सचेंज पर न्यूनतम एक ग्राम से सोने से ट्रेडिंग शुरू हो सकती है. हालांकि, सेबी ने इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है.

संबंधित पोस्ट

पत्नी राधिका और मां नीता अंबानी पदयात्रा में शामिल हुईं: अनंत अंबानी ने जामनगर से द्वारका तक 115 किमी की पैदल यात्रा पूरी की – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम को दी 3 महीने की जमानत: सुप्रीम कोर्ट से मिली थी 31 मार्च तक की जमानत, आजीवन कारावास की मिली है सजा – Gujarat News

Gujarat Desk

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में इकलौते बचे विश्वास कुमार सदमे में: पिता बोले- बेटा रात-रातभर नहीं सोता, चिंता में उसकी मां भी बीमार हो गई

Gujarat Desk

सूरत में बूटलेगर ने कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश की: पहली बार में बचा तो यू-टर्न लेकर टक्कर मारी, थाने लाए तो पीएसओ को जड़ा थप्पड़ – Gujarat News

Gujarat Desk

गोधरा-ट्रेन अग्निकांड में 13 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने से 59 लोग मारे गए थे – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान: 20 को होगी मतगणना, बीजेपी का 213 सीटों पर निर्विरोध जीतने का दावा – Gujarat News

Gujarat Desk
Translate »