Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ताजा समाचारदेशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

कापोद्रा के दो फ्लैट में चोरी: 29 हजार के पांच मोबाइल उठा ले गए चोर, केस दर्ज

सूरत13 घंटे पहले

कॉपी लिंक

कापोद्रा में पीपी सवाणी स्कूल के पास स्थित हरे कृष्णा अपार्टमेंट के दो फ्लैट में में घुसे चोर 29 हजार रुपए के 5 मोबाइल चुराकर फरार हो गए। इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार कापोद्रा में पीपी सवाणी स्कूल के पास स्थित हरे कृष्णा अपार्टमेंट के फ्लैट नं. 201 में धर्मेद्रसिंह विजयसिंह राउलजी परिवार के साथ रहते हैं।

गत 1 जनवरी को रात में अज्ञात चोर उनके फ्लैट में घुस गए और वहां रखे 3 मोबाइल चुराकर फरार हो गए। चोर जाते-जाते फ्लैट नंबर 202 में रहने वाले उकाभाई कथीरिया के घर में भी 2 मोबाइल पर हाथ साफ कर गए। चोरी हुए मोबाइल की कीमत 29 हजार रुपए बताई जाती है। धर्मेंद्र और उकाभाई ने कापाेद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

आसाराम-नारायण साईं का कट्टर अनुयायी UP से अरेस्ट: छह राज्यों में वॉन्टेड तामराज, गिरफ्तारी से बचने धर्म परिवर्तन कर स्टीफन बन गया था

Gujarat Desk

गुजरात के कच्छ में गो-प्रेमी की बेटी की शादी: पंचगव्य से ही होगा दुल्हन का शृंगार; शादी कार्ड भी गोबर से बनवाया गया – Gujarat News

Gujarat Desk

ડીઝલ અને કેરોસીન ના ભાવ ખટાડવા ની માછીમારો ની માંગ

Karnavati 24 News

जस्टिस नागेश्वर राव: उन्होंने सिनेमा स्क्रीन पर भी अपना हुनर ​​दिखाया है

Karnavati 24 News

बंगाल में बीरभूम हिंसा पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई: कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी राज्य सरकार, पीड़ितों के परिवारों से मिलने जाएंगी ममता बनर्जी

Karnavati 24 News

गुजरात की ओर बहने लगी बर्फीली हवा: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव खत्म होते ही राज्य में कड़ाके की ठंड, तापमान 6 डिग्री गिरा – Gujarat News

Gujarat Desk
Translate »