एग्जाम शुरू होने से पहले सेंटर्स पर दिखाई दिए भावुक पल।
गुजरात के पुलिस विभाग में 12,472 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा आज यानी कि 8 जनवरी से शुरू हो गई। एग्जाम 31 जनवरी तक होंगे। इसके लिए करीब 16 लाख आवेदन आए हैं। राज्य के 15 अलग-अलग मैदानों में फिजिकल टेस्ट होंगे। पीएसआई, लोकरक्षक, गैर हथियारधारी
.
पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा अहमदाबाद शहर के दो मैदानों पर आयोजित हो रही है।
यहां होंगे फिजिकल टेस्ट राज्य में पुरूष उम्मीदवारों के लिए अहमदाबाद, कामरेज, भरूच, जामनगर, जूनागढ़, खेड़ा-नडियाद, महेसाण, गोधरा, गोंडल और हिम्मतनगर में शारीरिक परीक्षा ली जाएगी, जबकि महिलाओं के लिए अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट और गांधीनगर में फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। वहीं पूर्व सैनिकों की इस माह के अंत में 28 और 29 जनवरी को राजकोट में टेस्ट लिया जाएगा।
महिलाओं के लिए अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट और गांधीनगर में फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा।
अहमदाबाद में 2 जगह टेस्ट पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा अहमदाबाद शहर के दो मैदानों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें पुरुषों के लिए राज्य रिजर्व पुलिस बल ग्रुप बी मैदान नरोडा में जबकि जेडी नगरवाला मैदान में महिलाओं का शारीरिक परीक्षण किया जाएगा। सैजपुर नरोडा में होने वाली भर्ती प्रक्रिया सुबह 4:30 बजे शुरू होने की संभावना है। 8 जनवरी को इस मैदान में 700 से ज्यादा पुरुष अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।