Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

लखनऊ : सीएम योगी ने अखिलेश द्वारा मुलायम की जगह प्राप्त किया पद्म विभूषण अवार्ड का वीडियो किया ट्वीट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने कल बुधवार के दिन देश के पूर्व रक्षामंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को दिया गया पद्म विभूषण अवार्ड देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट किया गया। सीएम योगी ने वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए कहा की माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा आज पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को ‘पद्म विभूषण’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। समाज की मुख्यधारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।

गौरतलब है की उत्तर प्रदेश विधानसभा में अक्सर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोक होती रहती है। हालांकि दोनों नेताओ की कई बार एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें भी सामने आती रहती है।

संबंधित पोस्ट

बिहार: 4 माह में तीसरी बार बिहार आएगें अमित शाह, पटना में बडा़ कार्यक्रम, लोकसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल!

Admin

आज पुतिन का जन्मदिन एक आम गरीब कैसे बना राष्ट्र पति

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया

Karnavati 24 News

भगवंत मान फिर चंडीगढ़ की पकड़ में, आप नेता भी रहे साफ |

Karnavati 24 News

असम सीएम हेमंत विसवा का नया फरमान : कहा गांव में कोई इमाम आए तो बताए पुलिस को।

Karnavati 24 News

अंकिता मर्डर केस :2 अक्टूबर को विपक्षी दलों द्वारा बंद का एलान, कांग्रेस का समर्थन