Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

लखनऊ : भाजपा आज पार्टी के स्थापना दिवस से मनाएगी ‘सामाजिक न्याय सप्ताह’

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज गुरूवार को पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल यानी की डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती तक  ‘सामाजिक न्याय सप्ताह’  का आयोजन किया जा रहा है। आज बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शामिल होंगे। स्थापना दिवस कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए भाजपा के महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी और राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, निगम, आयोग, बोर्डो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य राज्य में अलग-अलग जगहों पर आयोजित किये जा रहे स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज 6 अप्रैल को प्रदेश के सभी बूथों पर भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद 9.45 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित अन्य पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनेंगे।

इससे पहले कल बुधवार के दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा किं सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत 7 अप्रैल को सभी शहरों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में वरुण गोयल, देवेंद्र सिंह पटेल सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के पोते ने राहुल और भारत जोड़ो यात्रा पर साधा निशाना

Admin

‘असम में अब कोई आदिवासी उग्रवादी समूह नहीं है’: उग्रवादी संगठन DNLA द्वारा शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद बोले अमित शाह

Admin

प्रशांत किशोर ने 2025 को लेकर करी भविष्यवाणी,नितीश कुमार को लेकर दिया बयान

Karnavati 24 News

मध्यप्रदेश में चुनाव को लेके दो दिवसीय कार्यकारीणी की बैठक- क्यां होगी चुनावी रणनिती

Admin

जाने कौन हैं लक्ष्मीकांत वाजपेयी, जो बने हैं झारखंड बीजेपी प्रभारी… झारखंड में बीजेपी को वाजपेयी का कितना मिलेगा लाभ…

Karnavati 24 News

 UP: सीएम योगी का बड़ा तोहफा! किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उठाया यह कदम

Karnavati 24 News
Translate »