



लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र में बीजेपी आज से मुंबई के लोकसभा क्षेत्रों में आशिर्वादा यात्रा शुरू करने जा रही है। हाला की आज दो लोकसभा से आशिर्वाद यात्रा गुजरेगी हालाकी मार्च में 9 और 11 तारीख को भी आशिर्वाद यात्रा देखने को मिलेगी
ईस बार बीजेपी कोई कसर छोडना नहीं चाहती है। बीजेपी का हर एक राज्य में फोकस है। हालाकी महाराष्ट्र में भी बीजेपी लोकसभा को लेके अभी से सक्रीय नजर आ रही है। मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर लोगों तक पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी आशिर्वाद यात्रा का प्रारंभ आज रविवार से करने जा रही है।
पार्टी के नेता लोगों से जुड़ने के लिए महत्वपूर्ण मंदिरों और अन्य मुख्य जगहों पर जा रहे हैं। आज के दिने मे दो लोकसभा क्षेत्रों में आशिर्वाद यात्रा निकलेगी। हालाकी ईस के बाद भी 9 मार्च को दो और लोकसभा क्षेत्रों और 11 मार्च को शेष दो लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
पीछली बार मुंबई में तीन सीट जीती थी ईस बार लक्ष्य 6 सीटो का
पिछले लोकसभा चुनाव में, भाजपा और उसके तत्कालीन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) ने मुंबई में तीन-तीन सीटें जीती थीं। भाजपा ने मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पूर्व और मुंबई उत्तर मध्य सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना ने मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई उत्तर पश्चिम सीटें जीतीं थी। हालाकी ईस बार बीजेपी सभी सीटो पे मुंबई में जोर दे रही है। ईसी बीच कीसी बॉलिवूड के अभिनेता या अमिनेत्री को भी टिकिट लोकसभा के लिए दी जा सकती है।
शाम 5 बजे शुरु होगी यात्रा
यह आशीर्वाद यात्रा शाम 5 बजे शुरु होगी। ईस आशिर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार समेत दोनों पार्टियों के मंत्री, सांसद, विधायक और नेता हिस्सा लेंगे।