Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

जदयू से निष्कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कसा नितीश कुमार पर तंज़ कहा “काम में मन नहीं लग रहा, बस टाइमपास कर रहे हैं

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। नीतीश के कभी चहेते रहे आरसीपी सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार को अब काम में मन नहीं लग रहा है। वो अब बस समय काट रहे हैं। इसीलिए वे कभी इधर जाते हैं तो कभी उधर, बस यहां से वहां घूमने में उनका समय बीत रहा है।

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जनता दरबार कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने बिहार में 17 सालो में आज तक कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की जिससे गांव में और थानों में हो रही समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने नीतीश कुमार से जनता दरबार का खर्च पूछा। आरसीपी सिंह ने कहा कि अब वे व्हाइट पेपर निकालें और बताएं कि जब से जनता दरबार लग रहा है तब से आज तक कितना खर्च हुआ है। नीतीश कुमार ने महागठबंधन कर सरकार तो बना ली और आज उनके पास 7 पार्टियों का समर्थन है। अब वे टिकट बाटेंगे तब पता चलेगा कि किसका कितना समर्थन है।

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को उनके कामों के लिए मेडल मिले या ना मिले लेकिन एक चीज के लिए जनता इन्हें जरूर मेडल देगी- इधर से उधर आने-जाने के लिए। खुद के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि बस आप देखते रहिए, मैं तो संगठन का आदमी हूं। बिहार में घूमता रहता हूं। लोगों से मिलता रहता हूं और अपने साथियों से बात करता रहता हूं। हम लोग जो भी निर्णय लेंगे वो बिहार के हित में होगा उन्होंने कहा कि हमारे लिए सारे ऑप्शन खुले हुए हैं।

संबंधित पोस्ट

योगी सरकार 2.0: कौन होगा उपमुख्यमंत्री? लोकसभा चुनाव-जातिवाद-पश्चिमी यूपी में संतुलन बनाए रखने के लिए चर्चा में हैं ये नाम

Karnavati 24 News

पंजाब: सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा- वह पंजाब की हितैषी नहीं है

Karnavati 24 News

बरेली : अतीक के भाई अशरफ का आरोप ‘अधिकारी ने दी दो हफ्ते में जान से मारने की धमकी ‘

कर्नाटक चुनाव में टिकट से वंचित, ‘अपमानित’ जगदीश शेट्टार ने छोड़ी बीजेपी

Admin

पॉलिटिक्स: गुजरात कांग्रेस में 7 नेताओं को नियुक्त किया कार्यकारी अध्यक्ष, जिग्नेश मेवानी सहित ये नाम शामिल

Karnavati 24 News

झारखंड: झारखंड में 27 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, सीएम सोरेन ने बजट को लेकर दिए कई संकेत

Admin
Translate »